IAF ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्क्वॉड्रन लीडर रवि खन्ना के नाम को शामिल करने दी मंजूरी

नई दिल्ली। वायुसेना के टॉप सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्क्वॉड्रन लीडर रवि खन्ना के नाम को शामिल करने को मंजूरी दी। बता दें कि स्क्वॉड्रन लीडर को कथित तौर पर अलगाववादी नेता यासीन मलिक द्वारा मार डाला गया था। बता दें कि, 25 जनवरी, 1990 को जेकेएलएफ के आतंकवादियों के एक आतंकवादी हमले में खन्ना और तीन भारतीय वायु सेना के जवान मारे गए थे।

IAF approves case to include name of Squadron Leader Ravi Khanna on National War Memorial
बता दें कि जनवरी 1990 को एयरफोर्स के कुछ अधिकारियों पर आतंकवादियों ने हमला किया था। इस दौरान करीब 40 एयरफोर्स के अधिकारी घायल हो गए थे। एयरफोर्स के दो अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अधिकारियों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। सीबीआई ने इस मामले में यासीन मलिक के खिलाफ टाडा कोर्ट जम्मू में मामला दर्ज किया था।

इस हमले में शहीद होने वाले एयरफोर्स अधिकारियों में स्क्वार्डन लीडर रवि खन्ना भी शामिल थे। उनके शरीर में 26 गोलियां धंसी हुई थीं। रवि खन्ना की पत्नी ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा था, 30 साल बाद एयरफोर्स के इन अधिकारियों की हत्या के मामले में कुछ न्याय होता देख रही हूं। तब वे (स्क्वार्डन लीडर रवि खन्ना) सिर्फ 38 साल के थे हादसों की तरह जिंदगी गुजार दी। अब जब जिंदगी खत्म होने को आई तो एक रोशनी की किरण दिखाई दे रही है कि मेरे पति का जिसने कत्ल किया है, खून किया है। आज मैं उस इंसाफ को 30 साल के बाद देखने जा रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+