UAE में ताकत दिखाएगी भारतीय वायु सेना, अमेरिका-फ्रांस के साथ 'युद्धाभ्यास' में शामिल होंगे ये विमान
नई दिल्ली। भारत और अरब देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों में एक नया पड़ाव जुड़ने जा रहा है। भारतीय वायु सेना के विमान फारस की खाड़ी के क्षेत्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। वायुसेना के विमान यूएई में होने जा रहे बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास डेजर्ट फ्लैग में हिस्सा लेंगे।

यूएई में अमेरिका, फ्रांस, दक्षिण कोरिया समेत 10 देशों का सैन्य युद्धाभ्यास तीन सप्ताह तक चलने वाला है। वायुसेना के एक अधिकारी के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए भारतीय वायुसेना के 6 एसयू-30-एमकेआई युद्धक विमान बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही हवाई युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमान भी हिस्सा लेंगे।
खाड़ी देशों में पहला युद्धाभ्यास
भारत और अरब देशों के बीच हाल के दिनों में रक्षा सहयोग बढ़ा है। हाल ही सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने सऊदी अरब और यूएई का दौरा किया था। उसके कुछ समय बाद ही भारतीय वायुसेना यूएई में हो रहे बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रही है। जब राफेल विमान फ्रांस से भारत आ रहे थे तो यूएई में उतरकर इन विमानों ने ईंधन भी भरा था।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भारत ने हाल के दिनों में खाड़ी देशों के साथ मजबूत रक्षा संबंध विकसित किए हैं। इसमें सैन्य प्रशिक्षण, खुफिया सूचनाएं साझा करना और कुछ द्विपक्षीय अभ्यास भी शामिल हैं लेकिन ये पहला मौका है जब भारतीय वायु सेना खाड़ी क्षेत्र में हो रहे बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रही है।
जोधपुर में हुआ था युद्धाभ्यास
साथ ही पिछले 5 वर्षों में यह चौथा मौका है जब वायु सेना किसी बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रही है। इसके पहले वायुसेना ने 2016 में अमेरिकन रेड फ्लैग, 2017 में इजरायली ब्लू फ्लैग और आस्ट्रेलियन पिच ब्लैक वारगेम 2018 में हिस्सा लिया था।
वहीं हाल ही में भारतीय वायु सेना ने फ्रांस की वायुसेना के साथ जोधपुर में डेजर्ट नाइट 2021 नामक युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया था। इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना की तरफ से राफेल के साथ ही सुखोई और मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने भी हिस्सा लिया था। जोधपुर में हुए युद्धाभ्यास में दोनों देशों के राफेल विमानों ने भी हिस्सा लिया था। फ्रांस के राजदूत भी इस युद्धाभ्यास को देखने पहुंचे थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications