अगर मैं होता वित्त मंत्री तो अरुण जेटली से बेहतर साबित होता: स्वामी
नई दिल्ली। भारतीय जनत पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि अर्थशास्त्री के तौर पर वो अरुण जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होंगे। उन्होंने कहा है कि अरुण जेटली सिर्फ एक वकील हैं और मैं एक अर्थशास्त्री। वह मुझसे बेहतर कैसे हो सकते हैं। स्वामी इंडिया टुडे माइंड रॉक्स समिट में बोल रहे थे।

स्वामी की ओर से यह बयान अपने सामने मौजूद पैनलिस्ट और लोकसभा के सदस्य असादुद्दीन ओवैसी द्वारा मुद्रास्फीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा। कार्यक्रम के होस्ट ने स्वामी से पूछा कि आपके और वित्त मंत्री जेटली के बीच हमेशा भारत-पाक जैसा तनाव क्यों रहता है।
इसके जवाब में स्वामी ने कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत के ब्राह्मणों के बीच हमेशा संघर्ष या खींचतान रहती है। बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी तमिलनाडु से हैं और वित्त मंत्री जेटली दिल्ली के हैं, जो पंजाब से ताल्लुक रखते हैं।
ओवैसी को कहा राष्ट्रद्रोही
मंच पर सुब्रमण्यम स्वामी साथ उपस्थित सांसद असदुद्दीन ओवैसी से बहस में उन्होंने 'भारत माता की जय' का विरोध करने पर ओवैसी को राष्ट्रद्रोही बताया। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर विवाद पर भी ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवा उनको इसलिए ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि वह सच बोलते हैं जबकि बाकी राजनेता सच नहीं बोलते हैं।
राजनाथ सिंह सबसे योग्य गृहमंत्री
सुब्रमण्यम स्वामी ने इस कार्यक्रम में खुले मंच से राजनाथ सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह सरदार पटेल के बाद सबसे योग्य गृहमंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications