मराठा आरक्षण को लेकर जल्द होगी पीएम मोदी से मुलकात, करुंगा ये खास अपील: सीएम ठाकरे
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार इन दिनों मराठा आरक्षण को लेकर मुश्किलों में है। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार पर दबाव है कि वो इसे लेकर कोई ठोस कदम उठाए। फैसला इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसपर मराठा वोट बैंक निर्भर है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। सीएम ठाकरे ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण राष्ट्रपति के माध्यम से दिया गया है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जल्द ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की जाएगी। उनसे मुलाकात करके यह अपील की जाएगी कि केंद्र सरकार मराठा आरक्षण पर जल्दी से जल्दी फैसला ले। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह मराठा आरक्षण के बारे में उच्चतम न्यायालय के निर्णय को लेकर हम सभी का एक विचार है। उन्होंने आगे कहा कि बैठक आज की बैठक उस परिणाम के अनुरूप थी। उन्होंने कहा कि आज हमने राज्यपाल से मुलाकात करके एक ज्ञापन सौंपकर हमारा संदेश केंद्र तक पहुंचाने की अपील की है।
आपको बता दें कि बीते बुधवार यानी कि 5 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया था। अपने फैसले में सर्वोच्च अदालत ने शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में मराठा आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया था। अदालत के फैसले के अनुसार, अब किसी भी नए व्यक्ति को मराठा आरक्षण के आधार पर कोई नौकरी या कॉलेज में सीट नहीं दी जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications