मैं किसी भी 'पंजे' को आपका धन लूटने नहीं दूंगा: नरेन्द्र मोदी

भारत को विश्व गुरु बनाना होगा। ये चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जाए। बिरादरी के नाम पर और इलाके नाम पर बहुत चुनाव लड़े जा चुके हैं। अब विकास के नाम पर चुनाव लड़े जाएं। भारत में 65 प्रतिशत युवा हैं। अगर हमारे नौजवान को अवसर मिले तो वह बहुत कुछ कर सकता है। देश का नौजवान देश के भाग्य को बदल सकता है। कांग्रेस के नेता वादों में माहिर हैं। ये झूठ की बुनियाद पर सियासत करते हैं। कांग्रेस महंगाई खत्म नहीं कर पाई। उऩ्होंने इसे खत्म करने का वादा किया।
तो कांग्रेस ने वादा-खिलाफी की। इससे पहले,बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में सरकार अपना हिसाब देने के लिए तैयार नहीं। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के सीएम और उनकी टीम को बधाई देता हूं। उनका अभिनंदन करता हूं। गांव-गांव जाकर अपने कार्य का हिसाब जनता को दिया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दौरान क्या हालत थी, तब से और अब जमीन-आसमान का फर्क आ गया। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि वे जहां-जहां भी गए,उनका भव्य सम्मान-स्वागत हुआ। दिल्ली सरकार को बताना होगा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए क्या किया।
मैं चाहता हूं कि कांग्रेस विकास के मुद्धों पर हमें चुनौती दे, ललकारे। कांग्रेस के नेता भड़काऊ बयान देते हैं। मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने 50 सालों में कोई पुल बनाया था। क्या आपने कोई रोड़ बनाया था। क्या आपने अस्पताल खोला था। दिल्ली सरकार ने मध्य प्रदेश को बर्बाद करा। उधर, शिवराज सरकार यहां का विकास कर रही है। यहां पर नेशनल हाइवे को ठीक नहीं करती। केन्द्र सरकार ने मध्य प्रदेश के पर्यटन को चौपट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications