कमल हासन और रजनीकांत एक साथ ज्वाइन करेंगे पॉलिटिक्स?
चेन्नै में कमल हासन ने कहा कि वो राजनीति में एंट्री लेने में जल्दबाजी नहीं करेंगे साथ ही उन्होंने इशारा देते हुए कहा कि अगर रजनीकांत साउथ की राजनीति में शामिल होते हैं तो वो उनसे हाथ मिला सकते हैं।
नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार कमल हासन अब पूरी तरह से राजनीति में आने के लिए अपना मन बना चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक वह नई पार्टी के ऐलान की घोषणा कर सकते हैं। इसी बीच कमल हासन ने चेन्नै के एक कार्यक्रम में कहा कि वो राजनीति जल्दबाजी में ज्वाइन नहीं करेंगे साथ ही उन्होंने रजनीकांत के साथ राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं।

चेन्नै में कमल हासन ने कहा कि वो राजनीति में एंट्री लेने में जल्दबाजी नहीं करेंगे साथ ही उन्होंने इशारा देते हुए कहा कि अगर रजनीकांत साउथ की राजनीति में शामिल होते हैं तो वो उनसे हाथ मिला सकते हैं। मतलब एक बार फिर से साउथ के दोनों सुपर स्टार्स के राजनीति में आने की संभावना तेज हो गई है।इससे कमल हासन ने एक इंटरव्यू में राजनीति में एंट्री लेने के सवाल पर कहा था 'हां, मैं इस दिशा में सोच रहा हूं लेकिन इच्छा से नहीं बल्कि मजबूरी में मुझे ऐसा सोचना पड़ रहा है। आखिर इस वक्त कौन सी ऐसी मौजूदा पार्टी है जो राजनीति में मेरे सुधारवादी उद्देश्यों को पूरा करने के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्लेटफॉर्म या विचारधारा प्रदान करती हो?'
कमल हासन ने कहा है कि वह अपनी राजनैतिक पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कोई भी दूसरी पार्टी उन्हें ऐसा मंच नहीं दे सकती, जो उनके लक्ष्यों से मेल खाए। हासन ने कहा, 'तमिलनाडु की राजनीति बदल सकती है।प्रदेश बदलाव चाहता है। चाहें उसकी धीमी क्यों न हो? मैं परेशानियों से तुरंत निजात दिलाने का वादा तो नहीं कर सकता, लेकिन बदलाव का वादा कर सकता हूं।' आपको बता दे कि तमिलनाडु में इसी नवंबर में स्थानीय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह इस चुनाव में वह अपने समर्थकों को उतारेंगे। इसलिए नई पार्टी का ऐलान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications