मैं इकलौता पीएम, जो हर महीने जम्मू-कश्मीर आया: मोदी
उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सार्क सम्मेलन से लौटने ही जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंच गए। मोदी यहां विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार करने आए थे।

उधमपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस देश में शायद ही कोई प्रधानमंत्री होगा, जो हर महीने जम्मू-कश्मीर आया हो। उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे यहां के लोगों के दर्शन करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि मैं जब भी जम्मू कश्मीर आता हूं विकास की बात और योजनाएं लेकर आता हूं।
मोदी ने लोगों से भावनात्मक बातें करते हुए कहा कि मैं आपके आंसू पोंछने आता हूं। मैंने तय किया था कि मैं अपनी दीवाली श्रीनगर के उन लोगों के साथ मनाऊंगा जो बाढ़ की तबाही से जूझ रहे हैं।
जहां मोदी मंच से लोगों से संबंध बाधते दिखे तो वहीं विरोधियों पर भी हमले करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि यहां के दल जम्मू-कश्मीर के लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। मोदी ने कहा कि पहली बार जम्मू-कश्मीर की जनता को विश्वास हुआ है बारी-बारी लूट की राजनीति बहुत चली, अब किसी को लूटने नहीं देंगे।
मोदी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे सिर्फ उधमपुर से नहीं बल्कि सारे जम्मू-कश्मीर से आशीर्वाद और प्यार चाहिए, ताकि मैं आपके सभी सपने पूरे कर सकूं। मोदी ने वहां के लोगों से वादा किया कि राज्य में यदि बीजेपी की सरकार बनी, तो जो पिछले 30 साल में नहीं हो पाया, वह पांच साल में कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications