केंद्र के दखल से नाराज ममता ने अमित शाह से कहा-आप आइए और संभालिए
कोलकाता। भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से जूझ रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस महामारी के साथ-साथ अम्फान चक्रवात ने भी कहर बरपाया है। राज्य का बहुत बड़ा हिस्सा इस तूफान से प्रभावित हुआ है। कोरोना संकट और चक्रवात से निपटने को लेकर केंद्र की ओर से की जा रही दखलअंदाजी से नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।

सीएम ममता बनर्जी ने ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, मैंने अमित शाह से कहा, अगर आपको लगता है कि पश्चिम बंगाल अपने दम पर प्रबंधन नहीं कर सकता है तो आप आइए और संभालिए। अमित शाह ने तब कहा कि, चुनी हुई सरकार को हम कैसे तोड़ सकते हैं। ममता ने कहा कि, यह कहने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। ममता बनर्जी ने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से अपील की है वे स्थिति पर गौर करें। मैं चाहती हूं कि प्रधानमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप करें।
उन्होंने कहा कि, यह राजनीति करने का समय नहीं है। बिहार समेत बीजेपी शासित अन्य राज्यों में कोविड 19 के केस बढ़ रहे हैं। भारत एक देश है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि, रेलवे प्रवासी कामगारों के लिए विशेष रेलगाड़ियां अपनी मर्जी और शर्तों पर चला रहा है। इससे Covid-19 के मामलों में इजाफा होगा। मैं नहीं जानती कि रेल मंत्रालय ऐसा क्यों कर रहा है?

सीएम ममता ने कहा कि, हम दो लाख प्रवासी मजदूरों की जांच किस तरह करेंगे? क्या केंद्र मदद करेगा?' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आप महाराष्ट्र को खाली कर रहे हैं और बंगाल में कोरोना फैला रहे हैं। ममता ने कहा, बीजेपी मुझे राजनीतिक रूप से परेशान कर सकती है। मगर वे राज्य को क्यों नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय ने कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाई है।
-
West Bengal: बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 23 पदों से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है प्लान? -
Bangladesh Bus Accident: पद्मा नदी में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, आखिर कैसे हुआ हादसा? देखें भयावह Video -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications