Nisha-Karan Row: बोले करण मेहरा -' निशा मारती थी मुझे, सोचता था आत्महत्या कर लूं'
मुंबई, 4 जून। टीवी एक्टर करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, जिसके बाद करण को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है, टीवी सितारे भी करण और निशा को लेकर अलग-अलग बात कह रहे हैं। एक ग्रुप करण के साथ खड़ा है और एक ग्रुप निशा रावल के साथ , फिलहाल निशा रावल के सारे आरोपों को गलत और झूठा बताने वाले करण मेहरा ने कहा कि उनकी बीवी काफी उग्र और गर्म मिजाज की है, वो उसे नहीं मारते थे बल्कि वो उनसे मारपीट करती है।

'मेरे संग करती थी मारपीट,आते थे सुसाइड के ख्याल'
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए करण मेहरा ने कहा कि 'मैं क्या उसे मारूंगा, वो खुद ही इसमें माहिर है, मारपीट की आदत उसे है, मुझे नहीं। मैं निशा रावल के व्यवहार से तंग आ चुका था और एक वक्त तो मुझे ऐसा लगने लगा था कि मुझे अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेनी चाहिए, मैं कैसे ऐसी नरक की जिंदगी जी सकता हूं।' करण ने कहा कि 'निशा शुरू से ही काफी गर्म स्वभाव की रही है, चीजों को उठाकर फेंकना, गाली-गलौच करना, बात-बात पर हाथ-पांव चलाना, ये सब वो बहुत पहले से करती आई है।'

वो तलाक के लिए पैसे ज्यादा मांग रही थी: करण मेहरा
करण ने आगे कहा कि 'मुझे लगता था कि वक्त के साथ-साथ चीजें भी सही हो जाएंगी, कुछ चीजें सही भी हुईं लेकिन फिर वापस उसके अंदर वो ही सब नजर आने लगा। वो तलाक के लिए पैसे ज्यादा मांग रही थी, जिसे मैं दे नहीं सकता इसलिए वो इस तरह की बे-सिर पैर की बातें कर रही हैं और मेरी इमेज खराब करने की कोशिश कर रही है।'
निशा को आता है बहुत गुस्सा: करण मेहरा
करण ने कहा कि 'पिछले 4-5 सालों से चीजें खराब थीं, मैं किसी तरह से मैनेज करने की कोशिश कर रहा था लेकिन चीजें दिन प्रतिदिन बिगड़ने ही लगीं और मुझे लगने लगा कि मैं आत्महत्या कर लूं।'

6 साल की डेटिंग के बाद निशा-करण ने की थी शादी
आपको बता दें कि पूरे 6 साल की डेटिंग के बाद निशा और करण मेहरा ने साल 2012 में शादी की थी। साल 2017 में दोनों बेटे 'कविश' के मम्मी-पापा बने थे लेकिन 9 साल की शादी अब टूटने के कगार पर है और आज दोनों एक-दूसरे पर गंदे आरोप लगा रहे हैं।

घरेलू हिंसा का केस दर्ज
निशा रावल ने बीते सोमवार को करण मेहरा के खिलाफ मारपीट और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद करण मेहरा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। हालांकि कुछ घंटों के बाद करण मेहरा बेल पर छूट गए थे।

करण ने मुझे हमेशा दर्द दिया: निशा रावल
निशा रावल ने दावा किया है कि 'करण का किसी और से अफेयर चल रहा है। करण उनसे अक्सर मारपीट करते आए हैं। वो कभी बैट से तो कभी बेल्ट से उन्हें मारते हुए आए हैं। निशा ने कहा कि मेरा चेहरा कई बार काला-नीला हुआ है, मैं एक अभिनेत्री हूं, मुझे अपने चेहरे से बहुत प्यार है लेकिन करण ने मुझे हमेशा दर्द दिया।'

'मैं अभी तक अपने बेटे के लिए शांत थी'
'मैं अभी तक अपने बेटे के लिए शांत थी लेकिन जब मंडे को करण ने मेरा सिर दीवार पर पटका तो मेरा धैर्य जवाब दे दिया और इसलिए मैंने कानून का सहारा ले लिया।' हालांकि करण मेहरा ने अफेयर के आरोप को भी झूठा बताया है।












Click it and Unblock the Notifications