पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ इनकम टैक्स ने दर्ज की कर चोरी की शिकायत
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ आयकर विभाग ने कर चोरी की शिकायत दर्ज की है।
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
बताया गया कि अमरिंदर सिंह के खिलाफ के मामले विदेशी संपत्ति पर टैक्स चोरी के संबंध में दर्ज किए गए हैं।

गौरतलब है कि इसी साल जून में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कैप्टन के बेटे रनिंदर सिंह को कथित तौर पर विदेशी विनियमन नियमों का उल्लंघन करने और टैक्स रहित विदेशी संपत्ति रखने के आरोप में चल रही जांच के मामले में तलब किया था। जिस पर रनिंदर ने कहा था कि उनके पास छिपाने को कुछ नहीं है।
कैप्टन ने कहा था...
वहीं कैप्टन ने बृहस्पतिवार (1 दिसंबर) को कहा था कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली में हिम्मत है तो वे अमृतसर से चुनाव लड़ें। अमरिंदर ने कहा था कि चुनाव में नोटबंदी पर जनमत संग्रह होगा। अगर जेटली में हिम्मत है तो वो अमृतसर से लोकसभा का उपचुनाव लड़कर कर दिखाएं।
उन्होंने कहा था कि ये चुनाव ही जनता का नोटबंदी पर जनमत होगा। अगर उन्हें मंजूर है तो ये चुनौती स्वीकार करें।












Click it and Unblock the Notifications