तो क्‍या सत्‍ता की लालच में केजरीवाल ने तोड़ी बच्‍चों की कसम?

Kejriwal eats crow: Pre-poll interview reveals, had vowed never to form a Government with Congress
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अरविंद केजरीवाल एक ऐसी आंधी का नाम है जिसने भारतीय राजनीति पर पड़ी नाकामी और भ्रष्‍टाचार की धूल को हवा में उड़ा दिया। एक ऐसी आंधी जिसने बड़े-बड़े लोगों के पैरों तले जमीन खिसका दी। एक सस्‍ती सी शर्ट, पैरों में चप्‍पल और गले में सामान्‍य सा दिखने वाला मफलर पहने आंधी आएगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। एक सहूलियत भरी जिंदगी को छोड़ उन्‍होंने संघर्ष का रास्‍ता चुना। मगर अब इस उम्‍मीदों के इंजीनियर पर राजनीतिक हमले होने लगे हैं। कांग्रेस का समर्थन लेकर दिल्‍ली में सरकार बनाने पर भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल दिया है।

भाजपा ने केजरीवाल से पूछा है कि उन्‍होंने अपने बच्‍चों की कसम खाई थी तो फिर कसम तोड़ दी? मालूम हो कि सितंबर महीने में केजरीवाल ने एक अंग्रेजी चैनल को दिये इंटरव्‍यू में कहा था कि कि त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में वो बच्चों की कसम खाकर कहते हैं कि गठबंधन न कांग्रसे से करेंगे न बीजेपी से। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं का ये भी कहना है कि कुर्सी की चाहत में अरविंद केजरीवाल ने अपने बच्‍चों की कसम तोड़ दी।

इस पर अरविंद केजरीवाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सफाई दी है और लिखा है कि वे 'अल्पमत' की सरकार बना रहे हैं और कांग्रेस के लोगों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी जाएगी। कांग्रेस की सरकार में भी कोई भागीदारी नहीं होगी। अरविंद केजरीवाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो डालकर बताया है कि वे दिल्ली में सरकार क्यों बना रहे हैं। इसका पांच भाषाओं में अनुवाद है। वहीं आप के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि मंत्रिमंडल का एलान कल हो सकता है शपथ ग्रहण की तिथि अभी तक तय नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+