करण मेहरा के आरोप पर बोलीं निशा-'साल 2014 में हुआ था मेरा गर्भपात, बहुत मारता था वो'

मुंबई, 2 जून। टीवी एक्टर करण मेहरा इस वक्त गलत कारणों से चर्चा में हैं, उनकी पत्नी निशा रावल ने उन पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। सोमवार रात निशा रावल ने पति करण मेहरा के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद करण को अरेस्ट कर लिया गया था , हालांकि कुछ घंटों बाद उन्हें बेल मिल गई। निशा ने आरोप लगाया है कि उस रात करण ने उनके साथ मारपीट की और उनका सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उन्हें काफी चोट लगी है।

Recommended Video

    Karan Mehra की Wife Nisha Rawal ने तोड़ी चुप्पी, बताई पति से विवाद की असली वजह | वनइंडिया हिन्दी
    निशा एक बाइपोलर इंसान है: करण मेहरा

    निशा एक बाइपोलर इंसान है: करण मेहरा

    हालांकि जमानत के बाद करण ने मीडिया में बयान दिया कि 'मैं बेकसूर हूं, मैंने निशा को नहीं मारा, बल्कि उसने खुद अपना सिर दीवार में पटका था, वो एक बाइपोलर इंसान है, उसने मुझे फंसाने के लिए ये सब काम किया है।'

    ' मैं बाइपॉलोरिटी से जूझ रही थी लेकिन मैं पागल नहीं हूं'

    जिसके बाद चोटिल निशा भी मीडिया के सामने आई और उन्होंने करण मेहरा के लिए जो कुछ भी कहा वो काफी हैरानी भरा था। उन्होंने कहा कि 'मैं बाइपोलर थी लेकिन इसके लिए भी जिम्मेदार करण मेहरा ही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हां मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर था लेकिन ये किसी को भी हो सकता है। मैं बाइपॉलोरिटी से जूझ रही थी लेकिन मैं पागल नहीं हूं और मुझे ये बताने में बिल्कुल भी शर्म नहीं है।'

    '5 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद हुआ मिसकैरेज'

    '5 महीने की प्रेग्नेंसी के बाद हुआ मिसकैरेज'

    उन्होंने रोते हुए कहा कि 'मैं साल 2014 में पहली बार गर्भवती हुई थी लेकिन 5 महीने बाद ही मेरा गर्भपात हो गया। उस दौरान करण का गंदा बर्ताव मेरी प्रति जारी था, वो मुझे मारा करता था, मैने अपना बच्चा खोया था, मैं बाइपोलर डिसऑर्डर की शिकार हो गई थी। लेकिन ये तब की बात है, मैं धीरे-धीरे खुद ही हालात के सदमे से बाहर आ गई। मैंने जो अंतिम बार दवा ली थी वो एंग्जायटी की थी।'

    करण बहुत कंट्रोलिंग रहा है: निशा रावल

    करण बहुत कंट्रोलिंग रहा है: निशा रावल

    निशा ने आगे कहा कि 'करण बहुत कंट्रोलिंग रहा है, मुझे डॉक्टर, जिम या किसी से भी मिलना होता था, तो वो मुझे रोक देता था। मैंने इन 14 सालों में काफी कुछ सहा है। मैं बस अपनी शादी बचाना चाहती थी इसलिए कोशिश करती रही लेकिन मैं फेल हो गई, मैंने कभी किसी से भी अपना दुख शेयर नहीं किया इसलिए कभी किसी को कुछ पता ही नहीं चला लेकिन अब मेरा धैर्य जवाब दे चुका है।'

    करण का दिल्ली की लड़की से चल रहा अफेयर

    करण का दिल्ली की लड़की से चल रहा अफेयर

    अपनी बात बढ़ाते हुए निशा ने आगे कहा कि 'इन दिनों करण का दूसरी महिला से चक्कर चल रहा है। जब मैंने करण से उसके उन मैसेज के बारे में पूछा, जो कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भेजे थे, तो उसने एक्सेप्ट किया कि हां उसकी लाइफ में कोई और लड़की है, जो कि दिल्ली से है, उसके साथ वो फिजिकल रिलेशन में भी हैं।'

    'रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं हम दोनों'

    निशा ने कहा कि 'ये मेरे बर्दाश्त के बाहर था लेकिन मैंने फिर भी सबकुछ शांति से निपटाने की कोशिश की और करण से कहा कि अगर वो हमारे रिश्ते को खत्म करना चाहता है तो खत्म कर दे, तो वो राजी हो गया।'

    'करण ने मेरे साथ जानवरों जैसे बर्ताव किया'

    'हमने मिलकर एलिमनी की रकम भी तय की थी लेकिन सोमवार को वो अपनी बात से मुकर गया और मेरे साथ मारपीट करने लगा और उसने मेरा सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे मुझे चोट लग गई, तब मैंने फैसला किया कि अब मुझे करण के खिलाफ आवाज उठानी होगी और मजबूरन मैंने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया।'

    बेटे का नाम 'कविश'

    गौरतलब है कि निशा और करण की शादी 2012 में हुई थी, दोनों की इस शादी से उनका एक बच्चा भी है। साल 2017 में निशा ने अपने बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम 'कविश' है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+