Dina Wadia: दीना वाडिया के निधन पर प्रीति जिंटा का Tweet-याद की मुलाकात की बात
मुंबई। गुरूवार को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी दीना वाडिया का निधन हो गया, वो 98 साल की थीं। प्रीति ने गुरुवार को ट्वीट किया कि यह सुनकर खेद है कि खूबसूरत और साहसी दीना वाडिया अब नहीं रहीं। मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और मैं उनकी प्रशंसक हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। आपको बता दें कि प्रीति और नेस वाडिया जब रिलेशनशिप में थे तो प्रीति और दीना की मुलाकात हुई थी। वो मुंबई औऱ अमेरिका दोनों जगह दीना से मिल चुकी हैं। कुछ वक्त पहले प्रीति ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने खुलकर नेस की ग्रैंड मां दीना की तारीफ की थी।प्रीति ने उन्हें साहसी, खूबसूरत, और बहुत सलीखे वाली महिला कहा था। दीना के बारे में बात करते हुए प्रीति ने ये भी बोला था कि उन्हें आईपीएल में खासी दिलचस्पी थी, और उन्होंने उनसे मैच के बारे में भी बातें की थीं। खैर आज प्रीति और नेस साथ नहीं हैं, प्रीति अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और आज वो शादी-शुदा हैं, बावजूद इसके उन्हें दीना वाडिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आखिरी पाकिस्तान यात्रा साल 2004 में
दीना वाडिया के परिवार में बेटे नुस्ली वाडिया, डायना वाडिया और पोते नेस और जहांगीर वाडिया हैं। दीना वाडिया ने भारत विभाजन के पश्चात भारत में ही रहने का फैसला लिया था। 1948 में पिता की मौत पर वो पाकिस्तान गईं थीं। उनकी आखिरी पाकिस्तान यात्रा साल 2004 की रही। दीना वाडिया का परिवार भारत के बड़े कारोबारी घरानों में से एक है। डीना वाडिया के बेटे नुस्ली वाडिया 70 और 80 के दशक में भारत में टेक्सटाइल किंग के नाम से जाने जाते थे।
Sorry to hear that the elegant & spirited Dina Wadia is no more. I was fortunate enough to have met her & really admired her🙏#RIP
— Preity zinta (@realpreityzinta) November 2, 2017












Click it and Unblock the Notifications