भगवा आतंक पर केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि बोले- आतंक का कोई रंग नहीं होता
केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने राम रहीम मामले में हुई हिंसा और 38 लोगों की मौत को निंदनीय करार दिया है।
नई दिल्ली। "भगवा आतंक के इस्तेमाल का मैं विरोध करता हूं, आतंक का कोई रंग नहीं होता है," केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन ये टिप्पणी की है। हिंदू संगठनों पर भगवा आतंकवाद फैलाने को लेकर लग रहे आरोपों पर उन्होंने ये प्रतिक्रिया दी है। इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने राम रहीम केस समेत कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। क्या कहा उन्होंने पढ़िए आगे...

केंद्रीय गृह सचिव का बड़ा बयान
केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने राम रहीम मामले में हुई हिंसा और 38 लोगों की मौत को निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी वो अप्रत्याशित था। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में बैठकर हम हालात के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। ये राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का फैसला होता है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में उन्होंने ये बातें कही।
केंद्रीय गृह सचिव ने राजीव महर्षि ने आगे कहा कि मैं भगवा आतंक शब्द के इस्तेमाल का विरोध करता हूं, आतंक का कोई रंग नहीं होता है। ये कोर्ट को तय करना है कि इसमें किसका रोल है। उनकी ये टिप्पणी हाल में जमानत पर रिहा हुई साध्वी प्रज्ञा और कर्नल श्रीकांत पुरोहित के मामले में अहम है। उन्हें मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस धमाका मामले में जमानत मिली है। इन दोनों ही घटनाओं पर भगवा आतंक करार दिया गया था। राजीव महर्षि ने कहा कि कश्मीर समस्या के लिए पाकिस्तान बड़ा जिम्मेदार है। जम्मू-कश्मीर के 95 फीसदी युवा शांति और प्रगति चाहते हैं। उनकी भी उम्मीदें वहीं हैं जो देश के दूसरे हिस्सों के युवाओं की है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications