I.N.D.I.A Meeting: लालू बोले- पीएम मोदी झूठ बोल कर चुनाव जीते हैं, ISRO के वैज्ञानिक उन्हें सूर्य पर ले जाएं
India Alliance Meet: 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मात देने के लिए बनाए गए विपक्षी राजनीतिक दलों के इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में आज समाप्त हो चुकी है। महाअघाडी गठबंधन की मेजबानी में मुंबई में आयोजित इस बैठक में बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख भी पहुंचे हैं। इस बैठक में लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

इसरो के वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्य पर ले जाएं
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा इसरो के वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्य तक ले जाएं। इसरो के वैज्ञानिक प्रधानमंत्री मोदी को बढ़ाएगे।
पीएम मोदी झूठ बोल कर सत्ता में आएं हैं
इसके साथ ही लालू यादव ने दावा किया कि पीएम मोदी झूठ बोल के चुनाव जीते हैं। लालू यादव ने कहा कि आपको याद हो तो कैसे वे (बीजेपी-एनडीए) झूठ बोलकर और अफवाहें फैलाकर सत्ता में आए हैं। उन्होंने अफवाह फैलाई दावा किया कि मेरा और अन्य नेताओं के नाम लेते हुए कहा था कि हमारा स्विस बैंक में पैसा है।
15 लाख रुपये देने का वादा भी नहीं पूरा किया
आरजेडी प्रमुख ने कहा "पीएम मोदी ने कहा था कि वह सत्ता में आएंगे, स्विस बैंकों से पैसा वापस लाएंगे और सबको 15 लाख रुपये देंगे लेकिन क्या हुआ अब तो सबका खाता भी खुलवा दिया। मैं भी इस ऑफर के लालच में आ गया था...मैंने ऐसा नहीं किया दुष्ट भ्रष्टाचार जो नरेंद्र मोदी ने किया और बढ़ावा दिया जा रहा है।"
हम किसी से डरने वाले नहीं हैंं?
लालू यादव ने कहा मुझे इस बात की खुशी है कि हम सब साथ आ चुके हैं। हम तो शुरूआत से भाजपा हटाओ और देश बचाओ अभियान में लगे हुए हैं। मैं शुरू से ही मोदी से लड़ता रहा हूं। लालू ने कहा हम किसी से नहीं डरते हैं और ना डरने वाले हैं हम उन्हें हटाकर ही दम लेंगे।
#WATCH | RJD chief Lalu Prasad Yadav says, "...You must recall how they (BJP-NDA) came to power by lying and spreading rumours. They took my name as well as that of several other leaders' names that we have money in Swiss Banks. PM Modi said that he would come to power, get back… pic.twitter.com/39pUq5q7MK
— ANI (@ANI) September 1, 2023












Click it and Unblock the Notifications