मणिशंकर अय्यर की सफाई- मन में ट्रांसलेशन की वजह से पीएम मोदी को 'नीच आदमी' कह गया, मांगी माफी

Recommended Video

    Mani Shankar Aiyer apologise for using bad language to address PM Modi | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को बोले गए 'नीच' शब्द के लिए माफी मांगते हुए कहा कि मैंने जिस नीच शब्द का प्रयोग किया था उसका 'नीच आदमी' मतलब निकाल गया। मणिशंकर अय्यर ने सफाई देते हुए कहा कि हिंदी मेरी भाषा नहीं है। मैं अंग्रेजी में 'लो' शब्द का हिंदी में अनुवाद किया और नीच आदमी कह गया। अगर इस शब्द का कोई गलत मतलब निकलता है तो मैं माफी मांगता हूं।

    मणिशंकर अय्यर की सफाई- मन में ट्रांसलेशन की वजह से पीएम मोदी को 'नीच आदमी' कह गया, मांगी माफी

    राहुल ने माफी मांगने को कहा
    बता दें कि मणिशंकर अय्यर के बयान पर खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी करते हुए माफी मांगने को कहा था राहुल ने ट्वीट कर कहा- 'कांग्रेस पार्टी पर हमला करने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस की एक अलग संस्कृति और विरासत है। प्रधानमंत्री को संबोधित करने के लिए मणिशंकर अय्यर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा की मैं सराहना नहीं करता। कांग्रेस और मैं, दोनों उम्मीद करते हैं कि उन्होंने जो कहा है वो उसके लिए माफी मांगेंगे।'

    मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात में अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण करते हुए कहा, 'आज वो कह रहे हैं कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने बाबा साहेब की भूमिका को जानबूझकर खत्म करने का प्रयास किया। जबकि कांग्रेस ने ही बाबा साहेब के सपनों को इश देश में लागू किया। पीएम मोदी के पार्टी के बुजुर्ग तो उस वक्त संविधान का विरोध करने में जुटे थे।'

    अय्यर ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ लगातार गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वो बेहद दुखद है। अगर मैं भी चांहू तो तो उस स्तर की भाषा का प्रयोग कर सकता हूं। और मैं तो अब कांग्रेस पार्टी में भी नहीं हूं। ना ही उस पार्टी की किसी आधिकारिक पोस्ट पर हूं। मेरा तो बस जुड़ाव कांग्रेस से है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+