बेटे अभिषेक के लिए पापा अमिताभ ने कहा- 'कल मैंने उसका हाथ पकड़ा था, आज वो मुझे थामता है'

I lead Abhishek Bachchan once holding his hand,he leads me now holding my hand: Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' और संजिदा एक्टर कहे जाने अभिषेक बच्चन आज 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से लोग उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं लेकिन सबसे खूबसूरत जन्मदिन की बधाई उनके पिता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें दी है, जिन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने लाडले पर सारा प्यार उड़ेल दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले अमिताभ ने इंस्ट्राग्राम अपनी और अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है।

'कल मैंने उसका हाथ पकड़ा था, आज वो मुझे थामता है'

'कल मैंने उसका हाथ पकड़ा था, आज वो मुझे थामता है'

ये PIC एक कोलार्ज है जिसमें एक में अमिताभ छोटे अभिषेक का हाथ पकड़े हुए हैं तो वहीं दूसरी फोटो में अभिषेक अपने पापा अमिताभ बच्चन का हाथ थामे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा है कि I lead him once holding his hand .. he leads me now holding my hand(मैंने एक बार उसका हाथ पकड़कर रास्ता दिखाया था,आज वो मेरा हाथ थामकर मुझे सहारा देता है)

देखें: अमिताभ बच्चन की पोस्ट

वायरल हुई अमिताभ की पोस्ट

वायरल हुई अमिताभ की पोस्ट

अमिताभ का ये हार्ट टचिंग कैप्शन इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पोस्ट को काफी पसंद किया है और अभिषेक को बर्थडे की बधाई भी दी है। आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अभिषेक ने कहा था कि Star Kids का मतलब ये नहीं होता है कि आपके लिए हर चीज आसान होती है, आपको भी औरों की तरह ही मेहनत करनी होती है।

'पापा ने कभी भी काम को लेकर मेरी पैरवी नहीं की'

'पापा ने कभी भी काम को लेकर मेरी पैरवी नहीं की'

वंशवाद पर बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनके पिता ने कभी भी काम को लेकर उनकी पैरवी नहीं की और ना ही उन्होंने मुझे काम दिलवाने के लिए किसी को फोन किया, कोई कुछ भी कहे लेकिन सच यही है। साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखने वाले अभिषेक बच्चन ने कहा कि लगातार 20 सालों तक आप पर्दे पर बने हुए हैं, ये ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है, पब्लिक द्वारा किसी एक्टर को स्वीकार किया जाना ही उसके लंबे करियर की गारंटी होता है, चलेगा वो ही जिसे जनता पसंद करेगी।

Recommended Video

    Abhishek Bachchan Bday: Mamu को Wish कर बोलीं Navya Naveli, मेरे क्राइम पार्टनर | वनइंडिया हिन्दी
    'मैंने बनाई अमिताभ बच्चन के लिए फिल्म'

    'मैंने बनाई अमिताभ बच्चन के लिए फिल्म'

    अभिषेक ने आगे कहा कि मेरे पापा ने कभी भी मेरे लिए कोई फिल्म नहीं बनाई, उल्टा मैंने अपने पापा के लिए फिल्म प्रोड्यूस किया था 'पा', जिसे कि आर बाल्की ने निर्देशित किया था, मालूम हो कि इस फिल्म के लिए बिग बी को नेशनल अवॉर्ड मिला था, इस फिल्म में अमिताभ ने अभिषेक के बेटे का रोल अदा किया था, फिल्म काफी सफल रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+