PM मोदी के 7 साल पुराने ट्वीट को शेयर की चिदंबरम ने कसा तंज, बोले- मैं भी यही चाहता हूं माननीय प्रधानमंत्री जी...

नई दिल्‍ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर केंद्र सरकार पर जबरदस्‍त तरीके से हमला बोला है। चिदंबरम ने बुधवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्‍होंने पीएम मोदी का एक बहुत पुराना (साल 2013) का ट्वीट शेयर किया। पीएम मोदी ने 30 नवंबर, 2013 को किए गए इस ट्वीट में तत्कालीन मनमोहन सरकार में वित्त मंत्री पी चिदंबरम को 'राजनीति छोड़कर अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने' की सलाह दी थी। इसपर चिदंबरम ने कहा कि वो भी पीएम मोदी से यही कहना चाहते हैं। चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मैं भी यही बात कहना चाहता हूं माननीय प्रधानमंत्री जी।'

PM मोदी के 7 साल पुराने ट्वीट को शेयर की चिदंबरम ने कसा तंज, बोले- मैं भी यही चाहता हूं माननीय प्रधानमंत्री जी...

दरअसल साल 2013 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। प्रधानमंत्री बनने से पहले अपने एक ट्वीट में लिखा था कि 'भारत की अर्थव्यवस्था मुश्किल में है। युवा को नौकरी चाहिए। अर्थव्यवस्था ठीक करने में ज्यादा समय दें, न कि राजनीति करें। चिदंबरम जी, प्लीज नौकरी देने में फोकस करिए।' अब चिदंबरम ने नरेंद्र मोदी के 7 साल पूराने उसी ट्वीट को रिट्वीट कर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है। पी चिदंबरम ने लिखा कि मैं प्रधानमंत्री जी से यही बात कहना चाहता हूं, जो इस बयान में कही गई है। पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2013 के एक ट्वीट को साझा किया है।

आपको बता दें कि बेरोजगारी और गिरती जीडीपी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। आज ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेलवाला ने भी कई ट्वीट करते हुए मोदी सरकार को घेरा। सुरजेवाला ने कहा, "आम आदमी शायद GDP का वित्तीय प्रभाव तो नही जानता, पर यह जरूर समझता है कि मजदूरों के मुंह का निवाला छीनना जुल्म है। लोगों का नंगे पांव चलना और बसों का खाली खड़े रहना पाप है। मंगलयान चलाने वाले देश में एक लड़की का कई सौ किलोमीटर पिता को साइकिल पर ले जाना बेबसी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+