तलाक विवाद के बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे तेज प्रताप, कहा-वृंदावन से कृष्ण का सुदर्शन लेकर आया हूं

वृंदावन से सुदर्शन लेकर आया दूं, अब 'दुश्मनों' की खैर नहीं: तेजप्रताप

पटना। पत्नी ऐश्वर्या के साथ तलाक विवाद के पार्टी कार्यालय पहुंचे आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर से आक्रमक तेवत में दिखे। पारिवारिक विवादों में उलझे तेज प्रताप ने साफ किया कि वो 10 सर्कुलर रोड नहीं जा रहे हैं। ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी देने के बाद तेजप्रताप यादव कभी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में नहीं गए। उन्होंने कहा कि तलाक विवाद उनका व्यक्तिगत मामला है। उनके इस विवाद का असर उनके पार्टी के कामों पर नहीं पड़ेगा।

I have Sudarshan Chakra, Victory of secular forces in Lok sabha election certain: Tej Pratap

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। तेजप्रताप यादव ने ऐलान कर दिया है वो वृंदावन से वरदान लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि वो कृष्ण का सुदर्शन का लेकर आएं हैं और वो बिहार के कुरूक्षेत्र में वो विरोधियों पर सुदर्शन चक्र चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी और आरएसएस से है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर और बाहर दोनों जगह मौजूद विरोधी खतरनाक हैं। उन्होंने पार्टी के भीतर के विरोधियों को भी शिकस्त देना है। उन्होंने कहा कि जब से उनके विरोधियों को उनकी वापसी की खबर मिली है वह दुम दबाकर भाग खड़े हुए हैं। तेज प्रताप ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर 10 सर्कुलर आवास नहीं जाएंगे। उनके पास रहने को अपना घर नहीं है, वो सरकार से लगातार सरकारी आवास की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+