लोगों के भरोसे से डर लगने लगा है: अरविंद केजरीवाल

I have nothing except honesty: Arvind Kejriwal
नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में अप्रत्‍याशित सफलता पाने वाले आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने एक चैनल को इंटरव्‍यू देते हुए कहा है कि 'आप' को दिल्‍ली के आम लोगों ने जिताया है। ये वो लोग हैं जो बदलाव चाहते हैं कल ऐसे दिग्‍गज हारे है जो कि क‍भी जीत की गारंटी हुआ करते थे, उन्‍हें कम उम्र के अनुभवहीन लोगों ने हराया। लोगों को हमसे उम्‍मीद है कि हम भ्रष्‍टाचार का खत्‍मा करेंगे उन्‍हें उनका हक मिलेगा। मुझे लोगों की उम्‍मीदों पर खरा न उतर पाने का डर भी लगता है पर मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा।

केजरीवाल ने अपने खराब स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में कहा कि हम सबने कड़ी मेहनत की है, हमारे साथ बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि कई दिनों तक नहीं सोए और ये लोग वर्तमान व्‍यवस्‍था को बदलना चाहते हैं, इसलिए हमें समर्थन दिया। हमारे पास सच्‍चाई और ईमानदारी के अलावा कुछ भी नहीं है। हमने जब पार्टी बनाई तो लोगों ने कहा कि बिना पैसे के कैसे लड़ोगे। हमने लोगों से मदद मांगी और जो भी धन मिला उसे अपनी वेबसाइट पर डाला, जिससे कि हमारे बारे में लोगों पता चल सके। खुद पर लगे आरोपों के बारे में केजरीवाल का कहना है, हमने इस देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी, नितिन गडकरी और रॉबर्ट वाड्रा जैसे लोगों को एक्‍सपोज किया तो ये सब तो होना ही था लेकिन हम अपनी पूरी क्षमता से कोशिशें करते रहेंगे।

केजरीवाल ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक दिन मैं सड़क से जा रहा था, एक गरीब आदमी, जो कि रिक्‍शा चलाता था आया और अपनी जेब से 30 रूपये निकाल कर मेरी जेब में डाल दिये, जिससे कि पार्टी के लिए फंड मिल सके। इसका मतलब है कि उसका हम पर विश्‍वास है और हम उस विश्‍वास पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। मुझे नहीं पता कि मैं सफल हो पाऊंगा या नहीं लेकिन मैं अपने कर्तव्‍य से पीछे नहीं हटूंगा। कर्म करना मेरे हाथ में है, मैं फल के बारे में नहीं सोंचता।

आम चुनाव 2014 के बारे में केजरीवाल का कहना है कि मैं अभी नहीं बता सकता कि आगे क्‍या होगा लेकिन लोगों को आम आदमी पार्टी के रूप में एक विकल्‍प दिखाई दे रहा है। मैं देश के लिए काम कर रहा हूं, मेरे पास सच और ईमानदारी के अलावा कुछ भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+