जानिए मां पूजा बेदी के बॉयफ्रेंड मानक के बारे में क्या सोचती हैं बेटी अलाया?

नई दिल्ली। इन दिनों 'पहला नशा' फेम पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला जबरदस्त चर्चाओं के घेरे में हैं, वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' , जिसमें वो सैफ अली खान की बेटी का रोल प्ले कर रही हैं, अपनी मां की तरह ही अलाया भी काफी बोल्ड और बिंदास हैं और अपने जीवन से जुड़ी बातों का वो बहुत ही बेबाकी से जवाब देती हैं।

'जब 5 साल की थी तब ही मम्मी-पापा का हो गया था तलाक'

'जब 5 साल की थी तब ही मम्मी-पापा का हो गया था तलाक'

हाल ही में अलाया ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा अपने मम्मी-पापा के रिलेशन और मम्मी के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बातें की, अलाया ने कहा कि जब मैं 5 साल की थी, तभी मेरे मम्मी-पापा अलग हो गए थे, मैं उस वक्त बहुत छोटी थी इसलिए मुझे ज्यादा कुछ तो याद नहीं है लेकिन मेरा बचपन बहुत खुशी और लाड़-पाड़ से गुजरा है, क्योंकि मेरे मम्मी-पापा के बीच में आपस में जो कुछ भी हुआ हो, वो मेरे लिए तलाक के बाद भी साथ रहते थे, इसलिए मुझे मां-पापा से कोई शिकायत नहीं, उन्होंने मुझे कभी महसूस नहीं कराया कि हमारे जीवन में कुछ बुरा हुआ है।

फरहान फर्नीचरवाला से पूजा बेदी ने की थी 1994 में शादी

गौरतलब है कि जाने-माने अभिनेता कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से 1994 में शादी की थी और उनका 2003 में तलाक हो गया था, इसके बाद पूजा बेदी की जिंदगी में बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर की एंट्री हुई जबकि अलाया कि पिता फरहान ने फातिमा से दूसरी शादी कर ली।

सोतैली मां से भी मेरे रिश्ते हैं अच्छे: अलाया

अलाया ने कहा, 'मेरे पिता की दूसरी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा है 'जान' । मैं उसे बहुत प्यार करती हूं, लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरी, मेरी सौतेली मां से कैसी बनती है, तो मैं हमेशा कहती हूं कि मुझे वो पसंद हैं, मां के बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है और इसलिए मैं उनके साथ हमेशा खुश रहती हूं, इसके अलावा मैं इससे ज्यादा कुछ सोचती नहीं हूं ।

मुझे कई बार रिजेक्ट किया गया:अलाया फर्नीचरवाला

जबकि पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की नातिन अलाया फर्नीचरवाला ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में बताया कि मुझे कई बार रिजेक्ट किया गया, और फिर किस्मत से मुझे इस फिल्म में रोल मिल पाया, मैं खुश हूं कि मुझे रिजेक्ट किया गया और इस डेब्यू के लिए आभार महसूस करती हूं कि मुझे सैफ सर और तब्बू मैम के साथ काम करने का मौका मिला, मुझे तब तक इस पर यकीन नहीं हुआ जब तक मैंने शूटिंग शुरू नहीं कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+