तरूण तेजपाल ने बदला बयान, कहा मुझे फंसाने की साजिश की जा रही है

तेजपाल ने इंडियन एक्सप्रेस को इंटरव्यू देते हुए कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उधर मैगजीन की एडिटर शोमा चौधरी ने कहा कि मामले की जांच के लिए हमने एक कमेटी का गठन किया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद राजनीतिक जगत की महिलाओं ने तरूण तेजपाल के कृत्य की निंदा की है। मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि तेजपाल को कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे कि फिर कोई इस तरह का अपराध न कर सके। इस पर सीपीएम नेता वृंदा करात ने कहा है कि लड़की भले ही शिकायत न करे लेकिन फिर भी पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए।
रेप के आरोपी तेजपाल की जांच पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि हम पुलिस पर कोई दबाव नहीं आने देंगे और मामले की निष्पक्षता के साथ जांच करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications