मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कमलनाथ ने कहा आज चुनाव और भाजपा दोनों शांति से निपट गए
Recommended Video

Madhya Pradesh में Voting के बाद Kamal Nath ने लिए BJP के मजे | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा के 230 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज के मतदान में भाजपा ने वोटिंग को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन वोटरों के उत्साह से उसका ये प्रयास विफल रहा। आज अच्छी बात रही कि चुनाव और भाडपा दोनों शांतिपूर्ण तरीके से निपट गए।

उन्होंने वोटर्स का धन्यवाद करते हुए कहाकि लोगों ने ईवीएम खराब होने के बावजूद वोट डाले है। उन्होंने कहा कि आज के मतदान के बाद भाजपा की चिंता जरूर बढ़ी है। वहीं मुख्यमंत्री ने नाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications