#JNU Row: 'महिषासुर दिवस' पर बोले उदित राज, जब गया था तो बीजेपी में नहीं था
नई दिल्ली। बीजेपी नेता उदित राज ने 'महिषासुर दिवस' कार्यक्रम में शामिल होने की बात सामने आने पर अपने बारे में सफाई दी है। एबीपी न्यूज चैनल से बात करते हुए उदित राज ने कहा कि जब मैं वहां गया था तो बीजेपी सांसद नहीं था और ना ही बीजेपी पार्टी का सदस्य था, मैंने साल 2014 में पार्टी ज्वाइन की है।
उदित राज ने माना कि वो महिषासुर को एक बढ़िया दलितों का नेता मानते हैं और उसकी इज्जत करते हैं। अगर बाबा साहब अंबेडकर दलितों के नेता हैं तो फिर महिषासुर क्यों नहीं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उसके कार्यक्रम में कोई बुराई नहीं है लेकिन ये मेरी व्यक्तिगत सोच है। मेरी इस बात का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं।













Click it and Unblock the Notifications