सलमान खान के जेल जाने से खुश हुईं सोफिया हयात, कहा-मिल गई उसे अपने पापों की सजा

Recommended Video

      Salman Khan case: This Actress is HAPPY with Jodhpur Poaching case verdict | वनइंडिया हिंदी

      जोधपुर।

      20
      साल
      पुराने
      काला
      हिरण
      शिकार
      मामले
      में
      सलमान
      की
      जमानत
      याचिका
      पर
      जोधपुर
      की
      सेशन
      कोर्ट
      में
      शुक्रवार
      को
      सुनवाई
      हुई।
      जज
      रवींद्र
      कुमार
      जैन
      ने
      फैसला
      शनिवार
      तक
      के
      लिए
      सुरक्षित
      रख
      लिया
      है।
      अब
      इस
      मामले
      में
      सुनवाई
      शनिवार
      सुबह
      साढ़े
      10
      बजे
      होगी।
      मालूम
      हो
      कि
      सलमान
      खान
      को
      गुरुवार
      को
      दोषी
      करार
      दिया
      गया
      था।
      कोर्ट
      ने
      सलमान
      को
      5
      साल
      कैद
      की
      सजा
      सुनाई
      और
      10
      हजार
      रुपए
      का
      जुर्माना
      लगाया।

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      सलमान खान के जेल जाने से खुश सोफिया हयात

      सलमान खान के जेल जाने से खुश सोफिया हयात

      सलमान के जेल जाने और उन्हें सजा मिलने से जहां पूरा बॉलीवुड गमगीन और फिल्म हस्तियां मायूस हैं वहीं दूसरी ओर कोई ऐसा है, जिसे सलमान खान के जेल जाने पर हार्दिक प्रसन्नता हुई है और इस कदर हुई है कि उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर भी की है।

      सलमान के लिए सोफिया हयात ने लिखी पोस्ट

      अब आप पूछेंगे कि कौन है वो, तो वो कोई और नहीं बल्कि विवादित अभिनेत्री सोफिया हयात हैं, जो कभी खुद को सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक कहती थीं, जिन्हें सलमान की सजा से काफी राहत मिली है। सोफिया ने इसके लिए सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ लंबी पोस्ट भी लिखी है।

      पहले पाप करो और फिर परोपकार... ये कहां का नियम है...

      पहले पाप करो और फिर परोपकार... ये कहां का नियम है...

      सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान की एक फोटो शेयर करते हुए लंबी पोस्ट लिखी है। सोफिया ने लिखा है कि आखिरकार आपके कर्म आपको पकड़ ही लेते हैं। बहुत सारे लोग सलमान खान के खिलाफ मुंह नहीं खोलते हैं क्योंकि वो बॉलीवुड को हैंडल करते हैं और अगर इनसे ठन गई तो बॉलीवुड में वो चल नहीं पाएंगे लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं है। मैं खुश हूं कि सलमान को अपने कर्मों की सजा मिली और उन्हें जेल जाना पड़ा है।

      क्योंकि वह एक सिलेब्रिटी हैं?'

      क्योंकि वह एक सिलेब्रिटी हैं?'

      सलमान लोगों के आदर्श हैं, बहुत सारे युवागण उन्हें फॉलो करते हैं, ऐसे में वो अगर जानवर को मारेंगे तो इसका असर हमारे युवाओं को भी पड़ेगा। जानवर भी ऊपर वाले की ओर से बनाया गया जीव है और धरती के लिए बहुत जरूरी है लेकिन सलमान ने उसे मारते वक्त केवल अपने बारे में सोचा, ये गलत है और इसके लिए उन्हें सजा मिली है। वह ऐसे काम करके दुनिया को क्या दिखाना चाहते हैं। युवाओं को क्या शिक्षा दे रहे हैं कि कानून तोड़ना और जानवरों को मारना फिर खुद को बचाना सही है सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक सिलेब्रिटी हैं?

      हिंदुस्तान जिंदाबाद....

      हिंदुस्तान जिंदाबाद....

      एक तरफ वो पाप करते हैं और दूसरी तरफ वो पापों की भरपाई परोपकार करके करते हैं तो ये कहां का इंसाफ है, मैं भारतीय कानून की तारीफ करती हूं ,जिसने सबको एक ही तराजू में तौल दिया। सोफिया ने कहा कि मुझे अपनी बात भी याद है, जब अरमान कोहली ने मेरे वकीलों को खरीद लिया था लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाई थी। लेकिन आज कानून शक्तिशाली है। आज मैं कह सकती हूं, हिंदुस्तान जिंदाबाद।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+