नर्मदा परिक्रमा यात्रा से पहले बोले दिग्विजय सिंह, 'मैं मध्यप्रदेश के सीएम की रेस में नहीं हूं'
अगले साल होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम उम्मीदवार बना सकती है इस बात का इशारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ दे चुके है।
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वो मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम पद के रेस में नहीं है उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस आलाकमान को तय करना है कि कांग्रेस की तरफ से सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा। आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय 30 सितंबर से नर्मदा परिक्रमा शुरू कर रहे हैं, छह महीने तक चलने वाली इस यात्रा के लिए उन्होंने छुट्टी ली है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर चर्चा
अगले साल होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम उम्मीदवार बना सकती है इस बात का इशारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ दे चुके है। नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा शुरू करने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह छह माह की इस यात्रा के दौरान अपने मोबाइल टॉइलट की उपलब्धता नहीं होने को लेकर परेशान दिखाई दिए। दिग्विजय ने नर्मदा परिक्रमा की 3,300 किलोमीटर यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार से उन्हें मोबाइल टॉइलट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया किया था। इस पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने की खबरों पर दिग्विजय ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान (एसबीए) के तहत कई तुगलकी फरामान जारी किये गये हैं, जिसमें लुंगी जब्त करने तक के प्रावधान हैं। इसलिये मैं नहीं चाहता कि इस यात्रा के दौरान कोई मेरी या मेरी साथियों की धोती (लुंगी) उठाए।

करेंगे नर्मदा परिक्रमा
छह माह की छुट्टी के दौरान दिग्विजय 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करेंगे। 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय को 6 करीब छह महीने लगेंगे। दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को नर्मदा परिक्रमा शुरू करेंगे। वो झोतेश्वर से नरसिंहपुर के बरमान खुर्द कार से जाएंगे। यहां पूजा के बाद नर्मदा परिक्रमा शुरु होगी।

राजनीति से जोड़ी जा रही यात्रा
दिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा को आध्यात्मिक यात्रा कह रहे हैं लेकिन इस परिक्रमा को राजनीति से भी जोडकर देखा जा रहा है। उनकी ये यात्रा गुजरात और मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी। गुजरात में विधानसभा इलेक्शन इस साल के आखिर में है तो मध्य प्रदेश में भी अगले साल चुनाव है। दिग्विजय की यह नर्मदा परिक्रमा गुजरात विधानसभा के 20 क्षेत्रों से भी गुजरेगी और गुजरात में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए लोगों द्वारा दिग्विजय की इस यात्रा को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications