'किसी के खिलाफ नहीं, देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहा हूं'

वोटिंग से पहले वैंकेया नायडू ने कहा है कि वे एक गैरदलीय उम्मीदवार हैं

नई दिल्ली। देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए आज संसद भवन में मतदान होगा। बहुमत के हिसाब से देखा जाए तो एनडीए उम्मीदवार वैंकेया नायडू का जीतना लगभग तय है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। वोटिंग से पहले वैंकेया नायडू ने कहा है कि वे एक गैरदलीय उम्मीदवार हैं।

Recommended Video

      Venkaiah Naidu vs Gopal Krishna Gandhi कौन बनेंगे उपराष्ट्रपति । वनइंडिया हिंदी

      समाचार ऐजेंसी एएनआई के मुताबिक नायडू ने कहा- "मैं एक गैरदलीय आदमी हूँ। भारत में अधिकांश दलों ने मेरी उम्मीदवारी का समर्थन किया है, विश्वास है कि वे सभी चुनाव में वोट करेंगे।"

      भारत के उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव लड़ रहा हूं, मैं किसी व्यक्ति के खिलाफ नहींः नायडू

      उन्होंने आगे कहा कि- "मैं किसी व्यक्तिगत या पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहा हूं, मैं भारत के उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव लड़ रहा हूं।" आपको बता दें कि नायडू ने खुद को वोट देने को लेकर किसी प्रकार का कोई प्रचार नहीं किया। नायडू ने कहा है कि "मैं संसद के सभी सदस्यों को जानता हूं और वे मुझे जानते हैं, इसलिए मैं प्रचार क्यों करूं?"

      हालांकि नायडू ने ये स्वीकार ाहै कि उन्होंने सभी उम्मीदवारों को पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा- "मैंने सभी को विनम्र पत्र लिखा है, प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+