भारत पहुंचीं UN में अमेरिकी राजदूत निकी हेले, बोलीं रिश्‍तों को मजबूत करना पहली प्राथमिकता

यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में अमेरिकी राजदूत निकी हेले बुधवार को भारत की यात्रा पर राजधानी दिल्‍ली आई हैं। निकी ने भारत आने के बाद कहा कि उनके भारत दौरे का पहला मकसद अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करना है।

नई दिल्‍ली। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में अमेरिकी राजदूत निकी हेले बुधवार को भारत की यात्रा पर राजधानी दिल्‍ली आई हैं। निकी ने भारत आने के बाद कहा कि उनके भारत दौरे का पहला मकसद अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। भारतीय मूल की निकी हेले, ट्रंप प्रशासन में इस बड़ी जिम्‍मेदारी को हासिल करने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आई हैं। हालांकि नवंबर 2016 में जब डोनाल्‍ड ट्रंप को अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में विशाल जीत हासिल हुई थी तो उस समय निकी भारत आर्इं थीं।

nikki-haley.jpg

कई सरकारी अधिकारियों से करेंगी मुलाकात

बुधवार को निकी हुमायूं के मकबरे पर पहुंची और यहां पर उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कई अहम बातें कहीं। निकी ने कहा, 'भारत दौर पर मुझे बहुत कम समय में बहुत सी जिम्‍मदारियों को पूरा करना है। लेकिन यह दौरा अमेरिका और भारत के संबंधों को मजबूत करने का एक अहम मकसद है।' निकी 26 से 28 जून तक भारत में होंगी और यहां पर दोनों देशों के बीच कई मौकों के जरिए संबंधों को आगे बढ़ाना उनका लक्ष्‍य है। निकी ने कहा चाहे काउंटर-टेररिज्‍म हो या फिर सैन्‍य संबंध, बहुत सी बातें ऐसी हैं जो अमेरिका और भारत में एक जैसी हैं। निकी ने यह भी कहा कि उनका मकसद संबंधों को और मजबूत करना है। इसके अलावा दोनों देशों की दोस्‍ती में यकीन रखना और साथ ही एक साथ आगे बढ़ने की इच्‍छा भी इसमें अहम है। 46 वर्ष की निकी, ट्रंप प्रशासन में सर्वोच्‍च पद हासिल करने वाली भारतीय-अमेरिकी हैं। व‍ह यहां पर कई सरकारी अधिकारियों और एनजीओ लीडर्स से मुलाकात करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+