सरोज खान ने ही बनाया था माधुरी को 'धक-धक' गर्ल, निधन पर अभिनेत्री ने कहा- 'टूटकर बिखर गईं हूं आज'
मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर कोरियोग्राफर और 'मास्टर जी' के नाम से विख्यात सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं, 71 वर्षीय सरोज खान ने गुरुवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, वो 17 जून से अस्पताल में भर्ती थीं, सरोज के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है, मालूम हो कि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते सरोज खान को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड गम के साए में डूब गया है।
Recommended Video

सरोज खान के निधन से शोक में डूबी माधुरी दीक्षित
सरोज खान के निधन से फिल्मी कैनवस सूना हो गया है, कई फिल्मी हस्तियों ने अपने 'मास्टर जी' के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है लेकिन सरोज खान का जाना फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए गहरा आघात है, उन्हें फिल्मी सिनेमा की 'धक धक गर्ल' बनाने में बहुत बड़ा हाथ सरोज खान का ही था, माधुरी ने अपना दुख सोशल मीडिया पर प्रकट किया है, आपको बता दें कि सरोज खान माधुरी को अपनी फेवरेट छात्रा कहती थीं।

सरोज खान के जाने से बिखर गई हूं: माधुरी दीक्षित
माधुरी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं अपनी दोस्त और गुरु, सरोज खान के जाने से बिखर गई हूं, मेरे डांस में मुझे पूरे पोटेंशियल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मैं उनके काम की हमेशा आभारी रहूंगी, दुनिया ने एक अद्भुत प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है, मैं आपको याद करूंगी, उनके परिवार के प्रति मेरी सच्ची संवेदना।

सरोज-माधुरी की जोड़ी ने दिए एक से बढ़कर हिट गाने
आपको बता दें कि माधुरी के 'एक दो तीन', 'धक-धक' , 'तम्मा-तम्मा', 'फंसी गोरी चने के खेत में', 'चोली के पीछे', 'डोला रे डोला', 'हरा रंग डाला' जैसे सुपरहिट गानों को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था, अब इसे संजोग कहिए या कुछ और उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी कोरियोग्राफी भी माधुरी दीक्षित के लिए ही की थी, बता दें कि पिछले साल रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में माधुरी दिक्षित पर एक गाना फिल्माया गया था 'तबाह हो गए' , जिसे सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था, जो कि काफी चर्चित रहा था।

सरोज खान ने माधुरी के लिए किया अंतिम बार कोरियोग्राफ
कई डांस शोज, अवॉर्ड शो और म्यूजिक इवेंट में माधुरी ने अपनी डांस सक्सेस का क्रेडिट खुलकर सरोज खान को दिया था, वो उन्हें अपनी गुरु मां कहती थीं, इन दोनों की जोड़ी में एक खूबसूरत अंडरस्टैंडिंग देखी जाती थी, जिसके कसीदे पूरा बॉलीवुड पढ़ता था, इसमें कोई शक नही सरोज खान का जाना माधुरी दीक्षित के लिए किसी कुठाराघात से कम नहीं हैं, मालूम हो कि फिल्म 'तेजाब, फिल्म 'देवदास', और साल 2007 की 'जब वी मेट' की कोरियोग्राफी के लिए सरोज खान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की उम्र में निधन, पद्म भूषण थे सम्मानित -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications