आखिर कंगना ने क्यों पढ़े पीएम मोदी के कसीदे, क्या BJP ज्वाइन करने वाली हैं?

Recommended Video

    Kangana Ranaut meets PM Narendra Modi | FilmiBeat

    नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की 'क्वीन' कंगना रनौत ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिल-दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी है। अपने सधे हुए अभिनय, अपनी बेबाकी और सुंदरता से कंगना ने बिना गॉडफादर के फिल्मी दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज उनके करोड़ों फैन हैं, जो उनके जैसा बनना चाहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि करोड़ों लोगों के दिल की धड़कन कंगना किसकी फैन हैं, नहीं, तो चलिए हम बता देते हैं।

    कंगना रनौत देश के पीएम नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन

    दरअसल कंगना रनौत देश के पीएम नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं, हाल ही में हुए एक इवेंट में कंगना ने पीएम को अपना रोल मॉडल बताया था। कंगना ने कहा था पीएम मोदी की कहानी उन्हें प्रेरणा देती है। एक चाय वाला आज देश का पीएम है, ये लोकतंत्र की जीत है, जो ये लोगों को बताती है कि जिंदगी में कोई भी काम असंभव नहीं हैं। इंसान अपनी शक्ति और मेहनत के दम पर दुनिया जीत सकता है, बस उसकी नीयत साफ होनी चाहिए और उसका अपने काम पर फोकस होना बहुत जरूरी है।

    कंगना हाल ही में पीएम मोदी से भी मिली थीं

    कंगना हाल ही में पीएम मोदी से भी मिली थीं

    कंगना हाल ही में पीएम मोदी से भी मिली भी थीं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। इस मीटिंग के दौरान कंगना साड़ी में थीं, जिसके लिए कंगना की लोगों ने जमकर तारीफ भी की थी सोशल मीडिया पर।

     कंगना भाजपा ज्वाइन करने वाली हैं?

    कंगना भाजपा ज्वाइन करने वाली हैं?

    आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से कंगना के बारे में खबरें थीं कि वो भाजपा ज्वाइन करने वाली हैं इसलिए वो इन दिनों चुन-चुनकर फिल्में कर रही हैं। उनका फोकस केवल उन फिल्मों पर है, जिसमें उनका रोल पॉवरफूल है, जिससे उनकी छवि सकारात्मक बनी रहे।

    2019 छोड़िए जनाब, 2029 तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी

    कंगना के प्रवक्ता ने एक ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया था..

    कंगना के प्रवक्ता ने एक ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया था..

    लेकिन तब कंगना के प्रवक्ता ने एक ऑफिशल स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि गलत भावना से मीडिया में अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। ये सब बेबुनियाद बातें हैं, कंगना और पीएम मोदी की कोई मुलाकात नहीं हुई है। कंगना इस वक्त अपनी फिल्मों में काफी व्यस्त हैं।

    कंगना राजनीति में कदम रखने जा रही हैं ?

    कंगना राजनीति में कदम रखने जा रही हैं ?

    लेकिन अब जब कंगना और पीएम मोदी की मुलाकात हो गई है, तब फिर से इस बात को जोर मिल गया है कि कंगना राजनीति में कदम रखने जा रही हैं और वो भाजपा के साथ आ सकती हैं, कयासों का दौर जारी है, देखते हैं कि कंगना का अगला कदम क्या होता है, फिलहाल कंगना इस वक्त अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका' की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम में बिजी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+