VIDEO:वंदे मातरम की चार लाइन नहीं सुना पाए योगी के मंत्री
योगी सरकार के मंत्री बलदेव सिंह की राष्ट्रीय टीवी चैनल पर खुली पोल, वंदे मातरम की चार लाइनें तक नहीं सुना सके।
नई दिल्ली। यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह आलोख की राष्ट्रीय टीवी चैनल पर उस समय पोल खुल गई जब वह लाइव टीवी डिबेट पर वंदे मातरम की चार लाइनें नहीं सुना पाए। दरअसल बलदेव सिंह इंडिया टुडे चैनल पर वंदे मारतरम को गाए जाने को अनिवार्य किए जाने का बचाव कर रहे थे, लेकिन जिस तरह से वह लाइव टीवी चैनल पर बेनकाब हुए उससे यह बात साफ हो गई है कि भाजपा सरकार में मंत्री लोगों से जो कराना चाहते हैं वह उन्हें खुद नहीं आता है।

टीवी चैनल पर हाल ही में मुंबई म्युनिसिपल के मेयर आदेश जारी किया है कि बीएमसी के सभी स्कूलों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य होगा। इस विषय पर ना सिर्फ बलदव सिंह बल्कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज और मौलाना भी शामिल थे। डिबेट के दौरान एंकर राहुल कंवल ने बलदेव सिंह से कहा कि आप वंदे मातरम को गाए जाने को अनिवार्य करवाना चाहते हैं क्या आप इसकी चार लाइनें सुना सकते हैं। एंकर की इस बात के बाद बलदेव सिंह की हालत खराब हो गई और वह लगातार यहां वहां की बाते करते रहें लेकिन एक भी लाइन नहीं सुना सके।
Recommended Video

तकरीबन छह मिनट तक एंकर ने बलदेव सिंह से वंदे मातरम की चार लाइनें सुनाने को कही लेकिन बलदेव सिंह लगातार बहाना बनाते रहे कि मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना है, मैं गा सकता हूं, मैं आपको फोन पर सुना दुंगा, मैं बहस के दौरान यह नहीं सुनाना चाहता। जिसपर एंकर ने कहा कि मैं डिबेट को यहीं खत्म करता हूं अब आप मुझे चार लाइनें वंदेमातरम की सुना दीजिए, यहां तक कि एंकर ने विनती करते हुए बलदेव सिंह से कहा कि आप सिर्फ चार लाइनें वंदे मातरम की मुझे सुना दीजिए लेकिन बलदेव सिंह एक भी लाइन इसकी नहीं सुना सके। लेकिन जब लगातार विनती करने पर भी बलदेव सिंह ने वंदे मातरम गाकर नहीं सुनाया तो एंकर ने कहा कि आपको आता ही नहीं है वंदे मातरम, इसपर भी बलदेव सिंह बगलें झांकते रहे और कुछ नहीं बोल सके।












Click it and Unblock the Notifications