रोज-रोज पीछा करता था युवक, महिला इंजीनियर ने सबक सिखाने को कर लिया अपहरण

हैदराबाद। हैदराबाद की एक महिला इंजीनियर को पुलिस ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला को 23 साल के एक युवक के अपहरण के आरोप में पकड़ा गया है। ये युवक कथित तौर पर कई दिनों से महिला का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। ऐसे में महिला ने इसे सबक सिखाने की नीयत से ये अपहरण कर लिया।

एमएनसी में काम करती है महिला

एमएनसी में काम करती है महिला

पुलिस ने बताया है कि आरोपी महिला एक बड़ी कंपनी में सोफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने बढ़ई का काम करने वाले 23 साल के एक युवक का अपहरण किया। ये शख्स उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। वो ऑफिस आते-जाते उसका पीछा करता था। इसलिए उसने इसे सबक सिखाने की ठानी। इसके लिए उसने इस शख्स का अपहरण कर लिया।

पांच दोस्तों की मदद से किया अपहरण

पांच दोस्तों की मदद से किया अपहरण

पुलिस ने बताया कि 23 साल के शिवकुमार का अपहरण करने में उसके पांच दोस्तों ने भी महिला का साथ दिया। महिला ने बताया है कि पहले तो शिवकुमार ने उसका पीछा किया और उससे बात करने की कोशिश की। इसके बाद उसका नंबर हासिल कर लिया और उसे कभी फोन तो कभी मैसेज करके मिलने को कहने लगा।

किसी तरह बचकर पहुंचा अस्पताल

किसी तरह बचकर पहुंचा अस्पताल

शिवकुमार का कहना है कि महिला और उसके पांच दोस्तों ने मिलकर उसका अपहरण किया और उसे जमकर पीटा। इसका कहना है कि ये लोग उसकी हत्या करना चाहते थे। किसी तरह से वो बचकर निकला और अस्पताल पहुंचा। वहीं पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया है कि महिला के अलावा उसके पांच दोस्तों पर भी अपहरण, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में एफआईआर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+