पति के ऑफिस जाते ही ज्वैलरी की दुकान से गहने चुराने पहुंच जाती थी महिला, वीडियो से खुला राज

हैदराबाद। 26 साल की एक महिला को चारमीनार पुलिस ने दुकान से जेवर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हैदराबाद की 26 साल की ये महिला लगातार दुकान पर जाती थी और बड़ी चालाकी से जेवर छुपाककर ले आती थी। मंगलवार को पुलिस ने इसको पकड़ा और उसके पास से मिले 40 ग्राम के गहने सीज किए। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान आयशा उर्फ श्रावंथी के तौर पर की है। आयशा एक हाउसवाइफ है।

पति चला जाता था ऑफिस, खुद निकलती थी चोरी करने

पति चला जाता था ऑफिस, खुद निकलती थी चोरी करने

आएशा का पति जॉब करता है। पति के ऑफिस के लिए निकलने के बाद वो ज्वलरी की दुकान पर जाकर चोरी करती थी। पुलिस के मुताबिक, आएशा को पति की सैलेरी कम लगती थी और वो चोरी कर ऐशो-आराम की चीजें लेना चाहती थी। दुकानदार को उसकी हरकतों पर शक हआ तो उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

वीडियो भी आया सामने

पुलिस के मुताबिक, बीते काफी दिन से वो चोरी को अंजाम दे रही थी। वो चोर किए जेवर बेचकर महंगे रेस्टोरेंट में खाना खाती और मॉल में शॉपिंग करती थी। चोरी करने के उसके तरीके का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर हो रहा है। जो कि सीसीटीवी में कैद हुआ है। वीडियो को हैदराबाद ट्यूब न्यूज ने शेयर किया है।

दुकानदार की नजर बचाकर चोरी

दुकानदार की नजर बचाकर चोरी

आयशा ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची थी। उसने बुर्का पहना हुआ था। यहां दुकानदार को सोने के जेवर देखते-देखते उसने जेवर उसने 40 ग्राम के गहने चुरा लिए। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सोने और चांदी के एक लाख रुपए से ज्यादा के गहने मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+