लड़की को बैठा चलती कार में ड्राइवर ने किया हस्तमैथुन, गिरफ्तार

नई दिल्ली। महिला के कार में होते हुए हस्तमैथुन करने वाले कैब ड्राइवर को हैदरबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर पर कार में उस समय हस्तमैथुन करने का आरोप है, जब 25 साल की महिला कार में सवार हो एयरपोर्ट पर जा रही थी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया है जो कि कार का मालिक है और ड्राइवर के छुट्टी पर होने के चलते कार चला रहा था।

Hyderabad Woman Alleges Uber Driver Masturbated During Car Ride arrested

हैदराबाद की महिला ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट लिखकर बताया था कि उसने उबर कैब हायर की थी लेकिन उसके ड्राइवर ने तब हस्तमैथुन शुरू कर दिया, जब वो कार में थी। महिला ने लिखा कि ये सब तब हुआ जब वो एयरपोर्ट पर जा रही थी। दिल्ली की रहने वाली महिला ने ये पोस्ट लिखा था जो कि हाल ही में हैदराबाद शिफ्ट हुई हैं। इस पोस्ट के बाद कैब के भीतर महिला सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, युवती ने बताया कि उसने दिल्ली आकर मामले की शिकायत दर्ज करानी चाही लेकिन पुलिस ने मामला हैदराबाद का बता, शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद ड्राइवर को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+