जिस्‍मफरोशी में शामिल दो एक्‍ट्रेस गिरफ्तार, व्‍हाट्सएप पर होती थी डील, एक रात का लेती थी 1 लाख रुपए

नई दिल्‍ली। हैदराबाद के एक पांच सितारा होटल से पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्‍स रैकेट को पकड़ा है। इसमें एक टॉलीवुड एक्‍ट्रेस और एक बंगाली टीवी एक्‍ट्रेस के साथ पांच लोग शामिल है। पुलिस ने मौके से 50 हजार रुपए नकद और कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। रैकेट का मुख्‍य संचालक खुद को फिल्‍मों का डायरेक्‍टर बताता था और ग्राहकों से एक रात के लिए 1 लाख रुपए तक वसूलता था। उसकी पहचान राजशेखर रेड्डी के तौर पर हुई है। वहीं उसका साथी रवि कुमार भी पुलिस के हत्‍थे चढ़ा है। वो ग्राहकों की बुकिंग का हिसाब-किताब रखता था। विस्‍तार से जानिए

Whastapp पर होती थी डील

Whastapp पर होती थी डील

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक ग्राहकों को लड़कियों की फोटो Whatsapp पर दिखाई जाती थी। उसके बाद डील फिक्‍स होने पर ग्राहकों को होटल में बुलाया जाता था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रैकेट संचालक के पास से बरामद मोबाइल में कई लड़कियों की अश्‍लील तस्‍वीरें बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि वो चैटिंग के आधार पर ग्राहकों तक पहुंचने की भी कोशिश कर रही है। मोबाइल में फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़ी कई अभिनेत्रियों के नंबर भी मिले हैं पुलिस उस आधार पर भी जांच कर रही है।

एक रात का एक लाख थी एक्‍ट्रेस

एक रात का एक लाख थी एक्‍ट्रेस

पूछताछ में टॉलीवुड एक्‍ट्रेस और बंगाली टीवी एक्‍ट्रेस ने पुलिस को बताया कि वो एक रात का एक लाख रुपए चार्ज करती थीं। उसने पुलिस को बताया कि राजशेखर ग्राहकों से एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपए लेता था। उसके बाद 5 सितारा होटल में कमरा बुक कर लड़कियां भेज दी जाती थीं।

पिछले महीने भी इंटरनेशनल रैकेट का हुआ था खुलासा

पिछले महीने भी इंटरनेशनल रैकेट का हुआ था खुलासा

हैदराबाद पुलिस ने नवंबर महीने में भी ऐसे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था, जो ऑनलाइन संचालित किया जाता था। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इतना ही इस रैकेट में कई विदेशी महिलाएं शामिल थी। पुलिस ने उज्बेकिस्तान की रहने वाली एक महिला का भी रेस्क्यू किया था। पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया था कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी। इसके आधार पर उन्होंने होटल में अभियान चलाकर सेक्स रैकेट के सरगना जोगेर राव और उसके सहयोगी एल गोपाल, के गोपी को पकड़ लिया। उज्बेकिस्तान की रहने वाली एक महिला को एक हफ्ते पहले दिल्ली से हैदराबाद लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+