हैदराबाद: छह से आठ साल के छह बच्चों के यौन शोषण में मदरसे का मौलवी गिरफ्तार
हैदराबाद। हैदराबाद ने पुलिस ने गुरुवार शाम को एक मदरसे के मौलवी को गिरफ्तार किया है। मदरसा में पढ़ाने वाले इस मौलवी पर छह नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोप है। मौलवी पर छह बच्चों के यौन उत्पीडन का आरोप है, जिनकी उम्र छह से आठ साल है। पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सभी छह पीड़ित बच्चों को काउंसलिंग के लिए भेज दिया है। एसीपी अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि आरोपी मौलवी पिछले कुछ महीनों से बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। बीते हफ्ते बच्चों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications