Hyderabad Panaji Economic Corridor: 14 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, 3 घंटे का सफर 90 मिनट में होगा
Hyderabad Panaji Economic Corridor: हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत नेशनल हाईवे 167 को फोर-लेन में अपडेट किया जा रहा है। गुदेबेल्लूर-महबूबनगर खंड को 4-लेन में अपग्रेड करने के प्रोजेक्ट को फरवरी 2026 में केंद्रीय मंत्रीमंडल से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। यह प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस कॉरिडोर के पूरा होने पर गोवा और तेलंगाना दोनों ही राज्यों की आर्थिक गतिविधियों को बूस्ट मिलने की उम्मीद है।
यह हाईवे गुदेबेल्लूर, मगनूर, मकतल, मारीकल, देवराकादरा, जकलैर, येलीगंडला और बंडेरपल्ली जैसे तेजी से विकसित हो रहे कस्बों से होकर गुजरता है। भीड़ कम करने और शहरी हिस्सों में ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए 36.8 किमी लंबाई में बाईपास और रीअलाइनमेंट का प्रावधान किया गया है। परियोजना पूरी होने पर 3 घंटे का सफर घटकर करीब 1.5 घंटे रह जाने की उम्मीद है। इससे व्यापार और दैनिक आवाजाही दोनों को लाभ मिलेगा।

Hyderabad Panaji Economic Corridor: रोजगार और उद्योगों को मिलेगा बूस्ट
- यह कॉरिडोर पीएम गतिशक्ति ढांचे के तहत 3 आर्थिक नोड्स, 9 सामाजिक नोड्स और 7 लॉजिस्टिक्स नोड्स को सीधा एक्सेस देगा।
- साथ ही, यह नेशनल हाईवे 150 और नेशनल हाईवे 167N से जाकर मिलेगा और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर तथा फार्मा और मेडिकल क्लस्टर्स तक पहुंच आसान बनाएगा। इससे निर्यात-से जुड़े उद्योगों और वेयरहाउसिंग गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।
- परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर किया जाएगा, जिसमें सरकार और निजी डेवलपर की संयुक्त भागीदारी होती है। यह मॉडल समयबद्ध निर्माण और वित्तीय जोखिम के संतुलन के लिए जाना जाता है।
Hyderabad Panaji Highway: 14 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
रोजगार के मोर्चे पर भी यह प्रोजेक्ट अहम है। निर्माण चरण में लगभग 14.4 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 17.9 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। स्थानीय स्तर पर सप्लाई चेन बनाने, परिवहन और सहायक सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। यह अपग्रेड न केवल महबूबनगर क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देगा, बल्कि तेलंगाना को पश्चिमी तट से जोड़ने वाले व्यापारिक मार्ग को भी मजबूत करेगा। रोजगार अवसरों के साथ ही यह प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को भी गति देने वाला साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications