सउदी अरब में फंसा हैदराबाद का डेंटिस्ट, पत्नी ने लगाई रिहाई की गुहार
नई दिल्ली। हैदराबाद के रहने वाले एक ओर्थोडोन्टिस्ट डॉक्टर अनिल मल्लम सउदी अरब में फंस गए हैं। वह सउदी में एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। जिस जगह वह काम कर रहे थे वह संस्थान उन्हें भारत वापस लौटने नहीं दे रहा है। डॉक्टर की पत्नी पवित्रा मल्लम ने प्रवासी मामलों के मंत्री केटी रामाराव से मदद मांगी है।

डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि 2012 में वहां गए थे और उनका 2016 में डेंटो प्लास्ट सेंटर के साथ अनुबंध खत्म हो गया था। लेकिन नियोक्ता उनके वहां निकले की तिथि को लगातार बढ़ाता जा रहा है। डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि उनके डॉक्टर पति पर एक मरीज ने मुकदमा किया था। नियोक्ता का कहना है कि जब तक केस खत्म नहीं हो जाता तब तक वह यहां से नहीं जा सकते हैं।
मंत्री केटी रामाराव डॉक्टर की पत्नी को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को भारतीय दूतावास में उठाएंगें। साथ ही उन्होंने यह निवेदन किया पीड़ित परिवार मामले की सभी डिटेल उपलब्ध करवाए। पवित्रा मल्लम का कहना है कि उस मामले में मेरे पति की कोई भी गलती नहीं है। कलीफ उन्हें निकलने नहीं दे रहा है और उन्हें सताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications