Hyderabad News: मीर आलम मंडी का पुराना गौरव आएगा वापस, तेलंगाना सरकार खर्च करेगी 10 करोड़

Hyderabad Nizam-era market Mir Alam Mandi, 4 अक्टूबर: हैदराबाद में स्थित निजाम-युग का बाजार मीर आलम मंडी अपना खोया हुआ ऐतिहासिक गौरव हासिल करने जा रहा है। कुली कुतुब शाह शहरी विकास प्राधिकरण (QQSUDA) इसे बहाल करने के लिए कमर कस रहा है। जानकारी के मुताबिक तीसरे निजाम के प्रधानमंत्री सिकंदर जाह के नाम पर रखी गई ऐतिहासिक मंडी का 10.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा।

QQSUDA

मौजूदा समय में बाजारों में दुकानों को ढंकने वाले कमान और टिन की चादरें टूटने से खतरा बना हुआ है। पांच एकड़ में फैली मंडी में इस समय कुल 40-50 स्टोर मालिक और 300 विक्रेता कारोबार कर रहे हैं। अप्रैल में, एक बैठक की अध्यक्षता हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने की थी और जिसमें MAUD के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार और स्टाल मालिकों ने भाग लिया था। बैठक में बाजार के डिजाइन कॉन्सेप्ट को अंतिम रूप दिया गया।

मीर आलम मंडी 200 साल पुराना बाजार है, इस वजह से इसकी हालत जर्जर है। बाजार की बहाली के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 18 महीने में बनकर तैयार होने वाले जीर्णोद्धार का काम यहां के ऐतिहासिक गौरव को देखते हुए किया जाएगा। कई लोगों ने मेहराब के टूटने का मुद्दा उठाया है और तत्काल बहाली का अनुरोध किया है, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+