Hyderabad Metro Update: हैदराबाद के लोगों के लिए आई गुड न्यूज, मेट्रो के किराये में मिलेगी बंपर छूट!
Hyderabad Metro Update: हैदराबाद मेट्रो कुछ ही समय में शहर की लाइफलाइन बन गई है। हैदराबाद मेट्रो रेल (Hyderabad Metro Rail) ने यात्रियों को राहत देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। मेट्रो संचालन करने वाली कंपनी एलएंडटी मेट्रो रेल लिमिटेड (L&TMRHL) ने घोषणा की है कि 28 फरवरी की सुबह से 'ऑफ-पीक' घंटों में यात्रा करने वाले यात्रियों को किराए में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत, सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक और रात 8:00 बजे से 12:00 बजे के बीच सफर करने पर यह छूट लागू होगी। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट स्मार्ट कार्ड और क्यूआर कोड दोनों तरीके से टिकट लेने वाले यात्रियों पर लागू होगा।

Hyderabad Metro Update: यात्रियों को किराये में मिलेगी छूट
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य पीक ऑवर यानी सुबह 9:00 से 11:00 बजे के बीच होने वाली अत्यधिक भीड़ को कम करना है।
- मेट्रो प्रबंधन का मानना है कि किराए में छूट मिलने से यात्री अपनी यात्रा का समय थोड़ा पहले या बाद में तय करेंगे, जिससे भीड़ का दबाव संतुलित होगा और सफर अधिक आरामदायक बनेगा।
- इससे यात्रियों को न सिर्फ सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी बल्कि समय की भी बचत होगी।
Hyderabad Metro: हॉलिडे कार्ड की वैलिडिटी भी बढ़ाई गई
इसके साथ ही L&TMRHL ने अपने लोकप्रिय ₹59 वाले हॉलिडे कार्ड की वैधता (वैलिडिटी) भी बढ़ा दी है। इस कार्ड के जरिए यात्री रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन अनलिमिटेड यात्रा कर सकते हैं। वीकेंड पर घूमने-फिरने या शॉपिंग के लिए निकलने वालों को इससे सीधा फायदा मिलेगा। यात्रियों के लिए खास सलाह यह है कि अगर वे सुबह 8 बजे से पहले अपनी यात्रा शुरू करते हैं, तो भीड़ से बचने के साथ-साथ किराए में भी बचत कर सकते हैं। यह पहल शहर में स्मार्ट और किफायती पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications