Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hyderabad Metro Phase 1: मेट्रो फेज-1 के टेकओवर के लिए सरकार चुकाएगी ₹15,000 करोड़, डील में क्या खास?

Hyderabad Metro Phase 1: हैदराबाद मेट्रो फेज-1 का टेकओवर के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग गई। सरकार का तर्क है कि अधिग्रहण पूरा होने पर मेट्रो के फेज-2 और फेज-3 प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रक्रिया को मंजूरी मिल गई है। 69 किलोमीटर लंबे हैदराबाद मेट्रो रेल फेज-1 ( Hyderabad Metro Rail Phase-I) को लार्सन एंड टर्बो (L&T) से 31 मार्च तक टेकओवर करने को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट फैसले के मुताबिक, सरकार को फेज-1 परियोजना के अधिग्रहण के लिए लगभग ₹15,000 करोड़ (बकाया रकम सहित) का भुगतान करना होगा। फेज-1 की परिसंपत्ति का मूल्य ₹19,000 करोड़ से ₹22,000 करोड़ के बीच आंका गया है। सरकार इसे लगभग 22% रियायती मूल्य पर टेकओवर करेगी।

Hyderabad Metro Phase 1

Hyderabad Metro Phase 1: टेकओवर से मेट्रो फेज-2 को मिलेगी गति

- सरकार का मानना है कि यह फैसला फेज-2 विस्तार को तेज करेगा। फेज-II A के तहत 76.4 किमी लंबाई के पांच नए कॉरिडोर प्रस्तावित हैं, जबकि फेज-II B में 86.1 किमी के तीन और कॉरिडोर शामिल हैं।

- केंद्र और राज्य के संयुक्त उपक्रम मॉडल के तहत इस विस्तार को आगे बढ़ाने की योजना है। सरकार का तर्क है कि टेकओवर से फेज-2 को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

Hyderabad Metro के साथ कई और प्रोजेक्ट पर काम

कैबिनेट ने ग्रेटर हैदराबाद क्षेत्र में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) के अंतर्गत कॉम्प्रेहेंसिव मेंटनेंस प्रोग्राम (CRMP) Phase-II को भी मंजूरी दी है। इस योजना में 300 किमी अतिरिक्त सड़कों का विकास और रखरखाव किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹3,145 करोड़ है। पानी सप्लाई में सुधार के लिए मंजीरा वॉटर सप्लाई स्कीम के आधुनिकीकरण के लिए ₹722 करोड़ और पाइपलाइनों के मेंटनेंस के लिए ₹282 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

इसका उद्देश्य शहर में लगभग 30% जल हानि को कम करना है। इसके अलावा,रक्षा मंत्रालय के साथ भूमि विनिमय, नियोपोलिस में जल अवसंरचना विकास और इंदिरम्मा आवास निर्माण अभियान को भी मंजूरी दी गई। राज्य सरकार का कहना है कि इन फैसलों से हैदराबाद में ट्रैफिक, जल आपूर्ति और शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+