Hyderabad News: हैदराबाद के वनस्थलीपुरम में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Hyderabad Fire breaks out: हैदराबाद के वनस्थलीपुरम एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई है। पुलिस ने कहा कि हैदराबाद के वनस्थलीपुरम राचकोंडा में शनिवार तड़के एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
अधिकारियों के मुताबिक, घटना हस्तिनापुरम रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में हुई। सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

डीसीपी लाला बहादुर ने कहा, "हस्तिनापुरम रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने की घटना हुई, जिसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया और स्थिति पर काबू पाया गया।"
(नोट- खबर में अधिक जानकारी के लिए इतंजार है। जानकारी आने पर खबर अपडेट की जाएगी)












Click it and Unblock the Notifications