हैदराबाद: पत्नी के टेढ़े दांत के चलते पति ने दिया तीन तलाक

Recommended Video

    Hyderabad man gives triple talaq to his wife due to her crooked teeth | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हैदराबाद में व्यक्ति ने अजोबोगरीब वजह से पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरअसल व्यक्ति की पत्नी के दांत टेढ़े थे, जिसकी वजह से आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़ित महिला रुकसाना बेगम ने आरोप लगाया है कि उनके पति मुस्तफा और ससुरारल वालों ने उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया। बेगम का मुस्तफा से 27 जून 2019 को निकाह हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 498ए, दहेज एक्ट और तीन तलाक एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    दहेज के लिए किया प्रताड़ित

    दहेज के लिए किया प्रताड़ित

    सर्कल इंसपेक्टर के चंद्र शेखर ने बताया कि हमे इस बाबत एक शिकायत मिली है, बेगम ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें तीन तलाक दिया है क्योंकि उनके दांत टेढ़े थे। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि पति उन्हें अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बेगम ने बताया कि हमारे निकाह के समय मुस्तफा और उनके परिवार ने बहुत सी चीजों की मांग की थी, हमने उन लोगों की मांग को पूरा भी किया था। लेकिन निकाह के बाद मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ये लोग मुझसे घर से और गोल्ड व पैसा लाने के लिए कहते थे।

    मेरे भाई से बाइक भी ली

    मेरे भाई से बाइक भी ली

    बेगम ने बताया कि मुस्तफा ने मेरे भाई से बाइक भी ली थी। ये लोग मुझे अक्सर मारते थे और अंत में मेरे पति ने मुझसे कहा कि वह मुझे पसंद नहीं करते हैं क्योंकि मेरे दांत टेढ़े हैं और वह मेरे साथ नहीं रहना चाहते हैं। मेरे ससुराल वालों ने मुझे घर के अंदर 10-15 दिनों के लिए बंद कर दिया। लेकिन बाद में जब मेरी तबीयत खराब हो गई तो मुस्तफा और ससुराल वालों ने मुझे मेरे घर भेज दिया। जिसके बाद मैंने स्थानीय पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी, उस वक्त मेरे पति और ससुराल वाले समझौते के लिए तैयार हो गए थे।

    घरवालों को दी गाली

    घरवालों को दी गाली

    पीड़िता ने बताया कि एक अक्टूबर को मुस्तफा मेरे घर आया और कहा कि वह मुझे वापस नहीं ले जाएंगे। उसने मुझे और मेरे घरवालों को गालियां दी और तीन तलाक दे दिया। बेगम ने बताया कि 12 अक्टूबर को उन्होंने मुस्तफा से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने फिर से फोन पर मुझे तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद 26 अक्टूबर को मैंने दोबारा शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेरी शिकायत को दर्ज कर लिया है। मैं इस मामले में इंसाफ चाहती हूं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+