हॉस्टल की बालकनी में खड़ी स्टूडेंट की आंख में घुसा रॉकेट
हैदराबाद। कल रात को दिवाली की आतिशबाजी के दौरान हैदराबाद में एक बेहद ही दर्दनाक घटना हुई है। हैदराबाद के गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्टूडेंट दिवाली की आतिशबाजी के दौरान जब हॉस्टल की बालकनी में खड़ी थी, तभी एक रॉकेट आकर उसकी आंख में घुस गया। घटना हैदराबाद के इब्राहिमपटनम इलाके की है।

हैदराबाद में दिवाली जश्न के दौरान एक रॉकेट बालकनी में खड़ी इंजीनियरिंग स्टूडेंट स्वप्ना की आंख में घुस गया। इस घटना के तुरंत बाद उसकी आंख से खून टपकने लगा। जब उसे नजदीकी महेंदीपट्टनम के सरोजनी देवी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, तब पता चला कि स्वप्ना अपनी आंख खो चुकी है। रॉकेट स्वप्ना के आंख में फटने के कारण उसे गंभीर चोट आई है।
इस बार दिवाली में हुई आतिशबाजी के कारण हैदराबाद में कुल 25 लोग घायल हुए हैं। देश के कई शहरों में पटाखों की आतिशबाजी की वजह से कई लोग जख्मी हुए हैं। इसमें ज्यादातर बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications