Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

19 साल की इंजीनियरिंग छात्रा को हुआ प्‍यार, हुई प्रेग्‍नेंट, गर्भपात के दौरान मौत

हैदराबाद। हैदराबाद में एक 19 साल की इंजीनियरिंग छात्रा की एक प्राइवेट नर्सिंग होम में गैरकानूनी तरीके से गर्भपात कराने के दौरान मौत हो गई। वो 7 माह की गर्भवती थी। परिवारवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा के ब्‍वॉयफ्रेंड मधु एस और नर्सिंग होम की डॉक्‍टर गिरीजा रानी को गिरफ्तार कर लिया है। मौत के वजह अत्‍यधिक खून का बहना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

19 साल की इंजीनियरिंग छात्रा को हुआ प्‍यार, हुई प्रेग्‍नेंट, गर्भपात के दौरान मौत

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मेडक जिले के पतनचेरु की रहने वाली लड़की इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए हॉस्टल में रहती थी। यहीं उसकी दोस्‍ती मधु नामक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्‍यार हो गया। इसी दौरान उन दोनों मर्यादा की सारी हदें पार कर दी और छात्रा गर्भवती हो गई। समय गुजरता गया और छात्रा का गर्भ 7 माह का हो गया। सूत्रों के मुताबिक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ 5 अगस्त को गर्भपात कराने अनुषा मैटरनिटी हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम गई थी। डॉ. रानी ने इस प्रक्रिया के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी।

पुलिस ने बताया कि उसे भर्ती करते वक्त एक गोली दी गई थी, जिसके बाद भ्रूण का गर्भपात किया दया। लेकिन लड़की को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने उसके बॉयफ्रेंड से कहा कि उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना होगा। लड़की का ब्‍वॉयफ्रेंड उसे बताए गए अस्‍पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+