हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: लोगों को उस दीवार को ढहा दिया, जिसके पीछे दरिंदों ने दिया था घिनौनी वारदात को अंजाम

हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: लोगों ने ढहा दी दीवार जिसके पीछे वारदात को दिया था अंजाम

नई दिल्ली। हैदराबाद की 26 साल की वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर उसकी लाश को जला दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश भर गया। लोगों ने इस दरिंदगी की कड़ी निंदा की। पुलिस ने भी चारों आरोपियों को पकड़ा और शुक्रवार को क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान भागने की कोशिश कर रहे चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया।

 Hyderabad Doctor Rape-Murder: Villagers Pull Down the Wall behind which veterinary Doctor was Gangraped and burtely killed

इस एनकाउंटर के बाद लोग हैदराबाद पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने इस न्याय बता दिया। वहीं टोंडूपल्ली गांव के लोगों ने हाइवे के पास उस दीवार को ढहा दिया, जिसके पीछे चारों आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। हाईवे से सटे जिस दीवार के आड़ में चारों दरिंदों ने डॉक्टर के साथ हैवानित की और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी ग्रामीणों ने उस दीवार को ढहा दिया।

हाईवे से सटे आउटर रिंग रोड पर टोल बूथ के पास बनी दीवार को तोड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि इस गैंगरेप और हत्या के बाद से ही लोगों में गुस्सा है। इसी गुस्सा को जताते हुए उग्र भीड़ ने उस दीवार को मिनटों में ध्वस्त कर दिया। गैंगरेप की घटना सामने आने के तीन दिन बाद ही लोगों ने उस दीवार को तोड़ दिया, जिसकी आड़ में आरोपियों ने लड़की से साथ अमानवीय वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर अगर दीवार नहीं रहती तो शायद युवती को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि हमें दुख है कि हमारे घर से इतने नजदीक में इतनी बड़ी वारदात हो गई और हमें पता तक नहीं चल सका। दीवार और झाड़ियों की आड़ में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमें इस दीवार को तोड़ते हुए खुशी हो रही है। दीवार न होने से अब उधर आने-जाने वाले तो देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से हमारे गांव की बेटियां भी काफी दहशत में हैं और खुश हैं कि दीवार ढह गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+