चंद्र ग्रहण की रात अलौकिक ताकत हासिल करने के लिए 3 माह की बच्ची की बलि
हैदराबाद। चंद्रग्रहण के बाद अब सूर्यग्रहण लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आज रात्रि 00.25 से 04.17 तक लगेगा। कोई इसके लाभ तो कोई नुकसान बता रहा है। लेकिन बीते चंद्र ग्रहण वाले दिन जो हुआ उसने मानव संसाधन का वैज्ञानिक चिंतन से ध्यान हटाकर देश को अंधविश्वास की काली चादर से ढक दिया। जी हां 31 जनवरी 2018 को दुनिया आसमान में ब्लू मून, रेड मून या फिर फुल मून के नजारे देख रही थी उसी समय हैदराबाद में अलौकिक ताकत हासिल करने के लिए एक नवजात बच्चे की बलि चढ़ा दी गई। मामला चिलुका नगर का है। यहां के एक घर की छत पर मिले एक बच्चे के सिर से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे तांत्रिक क्रिया का मामला मान कर चल रही है। विस्तार से जानिए पूरा मामला

कपड़े सुखाने गई महिला ने देखा सिर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिलुका में किराए पर रहने वाली एक महिला एक फरवरी, शुक्रवार को घर की छत पर कपड़े सुखाने गई। छत पर एक बच्ची का सिर देखकर उसके होश उड़ गए और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला का शोर सुनकर अन्य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।

धड़ का पता अबतक नहीं चला
सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने सिर को अपने कब्जे में ले लिया। धड़ का अभी तक पता नहीं चल है। पुलिस ने बताया कि छत पर खून के निशान भी नहीं है, इससे पता चलता है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई है और वहां सिर काटने के बाद उसे यहां छत पर लाया गया था। पुलिस ने बताया कि बच्चे 2 या 3 महीने का लग रहा है।

ऑटो चालक सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में महिला के दामाद राजशेखर को हिरासत में लिया गया है। राजशेखर ऑटो चलाता है। राजशेखर के साथ पड़ोस में रहने वाले नरहरी और उसके बेटे रंजीत को भी हिरासत में लिया है। जानकारी मिली है कि ये तीनों तांत्रिक गतिविधियों में लिप्त रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications