हैदराबाद: तीन टुकड़ों में काटकर बैग में रखी गई महिला की लाश मिलने से सनसनी

हैदराबाद। हैदराबाद के गाचीबाउली में एक महिला की लाश मिली है। महिला की लाश को तीन टुकड़ों में काटकर बैग में रखा गया था। मंगलवार को गाचीबाउली में ये बैग मिला तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से बात कर लाश की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस ने बताया कि महिला के शव को बैग मे रखा गया था, शव को तीन हिस्सों में काटा गया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शव की शिनाख्त के लिए भी कोशिश की जा रही है।

Hyderabad Body of a woman found chopped in pieces in a bag in Gachibowli

इससे पहले सोमवार को तेलंगाना के नलगोंडा इलाके में उस वक्त दहशत मच गई जब धार्मिक स्थल पर लोगों ने युवक का कटा सिर देखा। बोटूटगुडा इलाके में एक धार्मिक स्थल की दीवार पर लोगों ने युवक का कटा हुआ सिर देखा, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त पी रमेश के तौर पर की, जो एक ट्रक ड्राइवर था। रमेश उस रात दवाई लाने घर से निकला था, जिसके बाद अज्ञात हमलावरों ने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी और सिर को काटकर धार्मिक स्थल की दीवार पर रख दिया। पुलिस स्निफर डॉग की मदद से रमेश की बॉडी और हत्यारों को पता लगाने की कोशिश की। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

 हैदराबाद:
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+