हैदराबाद में डॉक्टर से बदसलूकी, कोरोना से मरीज की मौत के बाद गुस्साए रिश्तेदारों ने डॉक्टर को पीटा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों की टीम कोरोना मरीजों के इलाज में जुटी हुई है, लेकिन हैदारबाद में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर के साथ बदसलूकी की गई। हैदराबाद के गांधी अस्पताल में कोरोना पीड़ित मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की। मरीज की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।

Recommended Video

    Hyderabad: Covid-19 से मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने Doctor को पीटा | वनइंडिया हिंदी
    Hyderabad: 2 COVID-19 patients assault doctor after kin dies, booked

    मरीज के परिवारवालों ने डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। खबर के मुताबिक हैदराबाद में गांधी अस्पताल को कोविड-19 का नोडल हॉस्पिटल बनाया गया है। बुधवार को जहां कोरोना से पीड़ित एक 49 साल के मरीज की मौत हो गई। इसी अस्पताल में मरीज के तीन रिश्तेदार भी भर्ती थे, जिनका इलाज चल रहा था। उनमें भी कोरोना वायरस के लक्षण देखने को मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    इलाज के दौरान कोरोना मरीज की मौत से उसके रिश्तेदार भड़क गए और उन्होंने अस्पताल के भीतर ही हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टरों से साथ मारपीट की। इसकी शिकायत जब पुलिस से की गई तो पुलिस ने आइसोलेशन वॉर्ड में जाने से इनकार कर दिया। पुलिसवालों ने मांग रखी कि बिना प्रोटेक्शन के वो आइसोलेशन वार्ड में नहीं जाएंगे। इसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। डॉक्टरों की नाराजगी देखते हुए पुलिस अधिकारियों और पुलिस फोर्स ने अस्पताल में पहुंचकर हमला करने वालों को समझाया। वहीं प्रदेश के स्वास्थ मंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+