भारत-पाक खोलेंगे हुसैनीवाला-लाहौर के बीच का रास्ता

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) पंजाब के सीमावर्ती भागों में रहने वाले लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपनी हुसैनीवाला यात्रा के समय हुसैनीवाला-लाहौर के बीच सड़क मार्ग को चालू करने की घोषणा कर देंगे। पर यह हो नहीं सका। मोदी ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की। पर जानकारों का कहना है कि भारत इस मार्ग को शुरू करने के लिए कोशिश करेगा।

खुला था रास्ता

सन 1971 से पहले हुसैनीवाला-लाहौर के बीच की सरहद खुली थी। इसके चलते दोनों तरफ के स्थानीय कारोबारियों को बहुत लाभ होता था। वे सड़क मार्ग से इधर-उधर आते-जाते थे। जाहिर है, इससे दोनों देशों के सरहद पर रहने वालों को लोगों की माली हालत बहुत बेहतर हो जाती थी।

बादल की निमंत्रण पर

जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ पिछले साल पंजाब दौरे पर आए थे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निमंत्रण पर। उन्होंने भी तब हुसैनीवाला-लाहौर सीमा के आर-पार व्यापार शुरू करने की वकालत की थी।

जानकारों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच उच्च स्तरीय स्तर की बातचीत के समय हुसैनीवाला-लाहौर के बीच मार्ग शुरू करने पर कोई बात हो सकती है। इस पर कोई एकतरफा फैसला नहीं लिया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+